दिल्ली का वो 700 साल पुराना गांव जो बन गया 'ब्राइडल फैशन हब', क्या है शाहपुर जाट की कहानी?

भारत की राजधानी दिल्ली में सबकुछ है। खाने पीने से लेकर खरीदकारी करने के लिए यहां आपको कई ऑप्शन मिल जाते हैं। शॉपिंग की बात करें तो अगर कुछ साल पहले दिल्ली में किसी को शादी की शाॅपिंग करनी होती थी ताे सबसे पहले चांदनी चौक, साउथ एक्सटेंशन या हौज खास जैसी जगहों पर ही लोग जाना पसंद करते थे, लेकिन अब दिल्ली में बहुत कुछ बदल चुका है। अब दिल्ली में एक ऐसी जगह है जहां देशभर से लोग डिजाइनर कपड़े खरीदने आते हैं।
यह जगह कोई और नहीं बल्कि शाहपुर जाट है। पहली नजर में अगर आप इसे देखेंगी तो इसकी भीड़ से भरी गलियां किसी पुराने गांव जैसी लगती है, लेकिन इन्हीं गलियों में अब फैशन की एक अलग दुनिया देखने को मिलती है। बड़े-बड़े डिजाइनर स्टूडियो, बुटीक, एंब्रॉयडरी का काम करने वाले डिजाइनर्स और मॉडर्न कैफेज इस जगह की खासियत है। दिलचस्प बात तो यह है कि यहां पहले ऐसा कुछ नहीं था। यह एक गांव हुआ करता था। इसका इतिहास भी करीब 700 से 900 साल पुराना बताया जाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं-
कैसे शुरू हुई शाहपुर जाट की कहानी?
आपको बता दें कि शाहपुर जाट का इतिहास दिल्ली सल्तनत के दौर से है। यह इलाका कभी एक गांव हुआ करता था, जहां लोगों की जिंदगी खेती पर टिकी होती थी। लोग यहां पर खेती करते थे। इसी से इनकी जिंदगी चल रही थी। समय के साथ दिल्ली का विस्तार होने लगा और आसपास की जगहें पूरी तरह से डेवलप कर दी गईं। पंचशील, एशियन गेम्स विलेज और आसपास के कई बड़े जगहाें का निर्माण भी उसी जमीन पर हुआ, जहां कभी खेती होती थी।
-1784024107029.jpg)
1982 के एशियन गेम्स ने बदल दी तस्वीर
शाहपुर जाट का 1982 के एशियन गेम्स के समय कायाकल्प हो गया। उस दौरान सरकार ने विकास के नाम पर इस गांव की बहुत सारी (करीब 135 एकड़) जमीन ले ली। ऐसे में जब खेती की जमीन हाथ से निकल गई, तो गांव वालों के सामने कमाई का कोई जरिया नहीं बचा। कमाई की तलाश में ही शाहपुर जाट की एक नई कहानी शुरू हो गई। यहां के लोगों ने अपने घरों के ऊपर और कई फ्लोर बनवा लिए और उन्हें किराये पर दे दिया। इसी से इस गांव की पूरी कहानी ही मानो बदल गई।
यह भी पढ़ें- DIY Lehenga: कपड़ों के छोटे-छोटे कतरनों से बनाएं खूबसूरत पैचवर्क लहंगा, बजट में मिलेगा बेहद ग्लैमरस लुक
कैसे बना ब्राइडल फैशन हब?
उस समय इतना किराया तो मिल नहीं पाता था। ऐसे में फैशन डिजाइनर्स ने यहां अपने स्टूडियो और वर्कशॉप शुरू कर दिए। अब जो लोग फैशन इंडस्ट्री से जुड़े थे, उनके बीच ये जगह पॉपुलर होती चली गई। इसके बाद यहां पर जाने-माने डिजाइनरों और फैशन इंस्टीट्यूट से जुड़े लोग भी यहां आने लगे।
-1784024117566.jpg)
ब्राइडल वियर के लिए है फेमस
देखते ही देखते शाहपुर जाट डिजाइनर कपड़ों और खासतौर पर ब्राइडल वियर के लिए फेमस हो गया। आज आपको यहां पर एक से बढ़कर एक बुटीक और डिजाइनर स्टूडियो देखने को मिल जाएंगे। शादी के लिए अगर आपको डिजाइनर लहंगे खरीदने हैं ताे आप यहां जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Bridal Outfits: शादी के फेरों के लिए दुल्हन पहन सकती हैं ये 5 डिजाइनर आउटफिट्स
दिल्ली का है अनोखा अर्बन विलेज
माना जाता है कि यह पूरी तरह से गांव नहीं है और न ही पूरी तरह से शहर बन पाया। इसी वजह से इसे दिल्ली का अर्बन विलेज कहा जाता है। कुल मिलाकर अब ये फैशन का हब बन चुका है।
तो अगर आपको डिजाइनर ब्राइडल वियर या मॉडर्न ऑउटफिट खरीदना है तो आप यहां जा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Jagran/Freepik.
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।