Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

इस गांव का हर घर है अलग रंग का, खूबसूरती देखकर नहीं हटेंगी नजर

इटली का यह गांव अपने रंग-बिरंगे घरों के साथ-साथ शांत गलियों, छोटी नहरों और खूबसूरत पुल के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको गांव के हर कोने पर कुछ नया देखने को मिलता है।
Updated:- 2026-07-17, 18:14 IST
villages around the world where every house is painted in different colour

दुनियाभर में ऐसे कई गांव हैं, जो अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। इनमें से एक इटली का बुरानो (Burano) गांव भी है, जहां के रंग-बिरंगे घर इस जगह को खास बनाते हैं। आप यहां जाएंगी, तो आपका पूरा दिन कब सड़कों पर निकल जाएगा और पता भी नहीं लगेगा, क्योंकि हर घर का अलग रंग और यूनिक डिजाइन आपको यहां रुकने के लिए मजबूर करेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बुरानो गांव की खासियत के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप भी अगर इटली जा रही हैं, तो एक बार इस गांव में घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

इटली के बुरानों गांव में घर रंग-बिरंगे क्यों है?

इटली के मुरानो और बुरानो की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यहां घरों के रंग-बिरंगे होने का कारण, मछुआरों से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि पहले के समय में मछुआरों को अपना घर ढूंढने में परेशानी होती थी, इसलिए उन्होंने अपने घरों को अलग-अलग रंग से पेंट करना शुरू कर दिया। इससे वह समुद्र में रहकर भी अपने घर की पहचान कर लेते थे। इस् द्वीप पर लगभग हर घर आपको अलग-अलग रंगों का नजर आएगा।

Burano colorful village

बुरानों गांव की इन जगहों पर घूमना न भूलें

बुरानों गांव भले ही देखने के लिए सबसे अच्छी जगह है, लेकिन यहां की कुछ जगहें इतनी ज्यादा खास है कि आपको यहां जाना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इसमें 'ट्रे पोंटी' (Tre Ponti) इलाका अच्छा माना जाता है। यह नहर के किनारे बसा है और यहां कई छोटी-छोटी दुकानें और क्लब भी बने हुए हैं। नहर के किनारे बसे होने की वजह से यहां बने हुए घरों की परछाई पानी में दिखती है। यही कारण है कि इस जगह से गांव का नजारा और भी ज्यादा सुंदर लगता है।

इसे भी पढ़ें- भारत के शानदार Floating Markets, जहां नावों पर सजती हैं दुकानें

Italy travel destinations

कौन सा घर है सबसे खास?

इस गांव का Lego House सबसे ज्यादा पर्यटकों द्वारा पसंद किया जाता है। इस घर की दीवारों पर लगे पत्थर अलग-अलग रंग के हैं। यहां तक पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको पियाजा उम्बर्टो 1 में सैन मार्टिनो चर्च तक जाना होगा। लेगो हाउस इस चर्च के ठीक पीछे बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें- झील के बीच तैरता है यह अनोखा डाकघर, तस्वीरें देख घूमने का मन कर जाएगा

planning a trip to Buran

हाउस ऑफ बेपी सुआ (The House of Bepi Sua)

यह घर 'विया अल गॉटोलो' (Via al Gottolo) पर स्थित है। यह बुरानो (Burano) द्वीप की एक फेमस और रंगीन गली है। इस गली में स्थित हाउस ऑफ बेपी सुआ को सबसे रंग-बिरंगे घरों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि इस छोटे से घर पर बेपी ने खुद से Geometric Shapes के डिजाइन बनाए थे। बेपी सुआ इटली के बुरानो द्वीप के निवासी थे, जिनका असली नाम ग्यूसेप्पे टोसेली था। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

FAQ
मैं वेनिस से बुरानों कैसे जा सकती हूं?
वेनिस से बुरानों के लिए इस नाव यात्रा होती है। इसमें लगभग 45 मिनट का समय लगता है और यह रास्ता वेनिस लैगून (Venice Lagoon) के खूबसूरत नजारों से होकर गुजरता है।
क्या बुरानों में एंट्री के लिए टिकट चाहिए?
नहीं, बुरानों घूमने के लिए किसी प्रवेश टिकट की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन आप बोट राइड लेते हैं, तो इसके लिए आपको पैसे देने होंगे। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।