बारिश में खूबसूरत हो जाती है, अरब सागर के तट पर स्थित महाराष्ट्र की यह अनदेखी जगह

Maharashtra Hidden Places: देश के पश्चिमी तट पर स्थित महाराष्ट्र एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। महाराष्ट्र, मुंबई, लोनावाला, खंडाला जैसी कई बेहतरीन जगहों के लिए जाना जाता है। हम आपको दापोली के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी नहीं गए होंगे। 
image

Hidden Gems In Maharashtra: अरब सागर के तट पर स्थित महाराष्ट्र देश का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। यह एक तरह अरब सागर से घिरा हुआ है तो, दूसरी तरफ पश्चिमी घाट पर्वतमाला से घिरा हुआ है।

महाराष्ट्र देश का एक ऐसा राज्य भी है, जिसे पर्यटन केंद्र का हब भी माना जाता है। इस राज्य में शानदार और खूबसूरत हिल स्टेशन्स से लेकर एक से एक खूबसूरत बीचेज मौजूद हैं, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

अरब सागर के तट पर स्थित दापोली भी एक ऐसी अद्भुत जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको दापोली की खूबसूरती और कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में दापोली कहां है? (Where Is Dapoli In Maharashtra)

Where Is Dapoli In Maharashtra

दापोली की खासियत और खूबसूरती जानने से पहले आपको यह बता दें कि दापोली, महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। यह रत्नागिरी जिले से कुछ ही किमी की दूरी पर है।

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि दापोली, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 218 किमी है। इसके अलावा, सतारा से करीब 150 किमी और महाबलेश्वर से महज 95 किमी की दूरी स्थित है।

इसे भी पढ़ें:June Long Weekend Trip: जून के फर्स्ट वीक में सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन घूमने का मौका मिलेगा, ऐसे बनाएं ट्रिप

दापोली क्यों प्रसिद्ध है? (Why Dapoli Is Famous)

Why Dapoli Is Famous

दापोली किसी एक चीज नहीं, बल्कि कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है। पहला-दापोली को महाराष्ट्र का छिपा हुआ हिल स्टेशन माना जाता है। दूसरा- दापोली से करीब 15 मिनट की दूरी पर समुद्र तट मौजूद है, इसलिए इसे समुद्रु तटीय इलाका भी माना जाता है। तीसरा- दापोली को कई लोग 'मिनी महाबलेश्वर' के नाम से भी जानते हैं।

दापोली कोंकण की प्राकृतिकखूबसूरती के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण पर्यटकों को खूब भाता है। मानसून में दापोली हिल स्टेशन की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में हर तरफ हरियाली और झरने दिखाई देते हैं।

पर्यटकों के लिए क्यों खास है दापोली? (Why Dapoli Is Famous For Tourist)

Why Dapoli Is Famous For Tourist

दापोली, महाराष्ट्र की एक अनदेखी जगह है, जिसके चलते यहां पर्यटक अक्सर घूमना पसंद करते हैं। यह मुंबई, पुणे और नाशिक जैसे शहरों की भीड़-भाड़ से दूर शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। इसलिए यहां कई लोग सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं।

दापोली अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी प्रसिद्ध है। मानसून में यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक ट्रेकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। दापोली का मौसम भी सालों-साल सुहावना रहता है। अक्सर यहां ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें:एक दिन की ट्रिप में मंदसौर के आसपास स्थित इन बेहतरीन जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन

दापोली में घूमने की जगह (Best Places In Dapoli)

Best Places In Dapoli

दापोली में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर करते हैं, तो आप खुशी से झूम उठेंगे। सबसे पहले आप हरनाई बीच, दापोली का केशवराज और गणेश मंदिर और दापोली व्यू पॉइंट जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, आसपास में स्थित लाडघर बीच और कार्डे बीच को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@sou_07_/insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP