कॉफी लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये Cutest Coffee Mugs, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

हमारे यहां भारतीय घरों में हर किसी को सुबह उठकर चाय या कॉफी चाहिए होती है। बिना चाय-कॉफी के तो मानो दिन की शुरुआत ही नहीं होती है। कुछ लोगों को चाय पसंद होता है तो कुछ को कॉफी पीने का शौक होता है। कॉफी की बात करें तो अगर सुबह की शुरुआत एक कप कड़क कॉफी और अपने पसंदीदा मग के साथ हो, तो पूरा दिन बन जाता है।
ऐसे में अगर आप भी अपने पुराने कॉफी मग से बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए क्यूट कॉफी मग (Cutest Coffee Mugs) के लेटेस्ट डिजाइंस लेकर आए हैं जो स्टाइल और क्यूटनेस का परफेक्ट कॉम्बो हैं। आइए देखते हैं कुछ लेटेस्ट डिजाइन के क्यूट कॉफी मग्स-
पिंक बो-स्टाइल क्यूट कॉफी मग

अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत स्टाइल के साथ करना चाहती हैं, तो इस तरह का पिंक कलर का कॉफी मग आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस पर बना प्यारा सा बो (Bow) डिजाइन और पर्ल जैसा हैंडल काफी क्यूट सा लग रहा है। आप इसे अपने लिए भी खरीद सकती हैं और ये गिफ्ट देने के लिए भी एकदम परफेक्ट है।
यह भी पढ़ें- चाय-कॉफी के कप धोने के बाद भी नहीं जाती गंदी बदबू? ये 5 उपाय मिनटों में दूर करेंगे समस्या
Image Credit- Pinterest/mili Joseph
पिंक पोल्का डॉट और रिबन काॅफी मग
-1778470461702.jpg)
काॅफी के लिए इस तरह का व्हाइट कलर का मग काफी सुंदर लग रहा है। इस पर छोटे-छोटे पिंक पोल्का डॉट्स बने हैं और इसमें सामने लगा पिंक कलर का रिबन इसे गर्ली लुक दे रहा है।
यह भी पढ़ें- टूटे कॉफी मग को फेंकने के बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, इन आइडियाज की मदद से बनेगा सजावट का सामान
Image Credit- Pinterest/asthetics
फ्लाॅवर पेटल डिजाइन वाला पिंक मग
-1778470471237.jpg)
इसे फोटो में देखने पर साफ पता चल रहा है कि ये खूबसूरत मग किसी खिलते हुए फूल जैसा है। इसके किनारे फूलों की पंखुड़ियों की तरह बने हुए हैं, जिससे इसकी क्यूटनेस और सुंदरता दोनों बढ़ रही है। अगर आप अपनी कॉफी या चाय को रॉयल अंदाज में पीना चाहती हैं, तो ये ट्यूलिप स्टाइल मग बहुत ही अच्छा ऑप्शन रहेगा।
यह भी पढ़ें- कॉफी मग पैकेजिंग बॉक्स का ऐसे करें इस्तेमाल, देखते रह जाएंगे लोग
Image Credit- Pinterest/Rosielle
बबल सॉसर वाला ग्लॉसी पिंक मग
-1778470480416.jpg)
ये पिंक कलर का कॉफी मग बबल डिजाइन वाली प्लेट की वजह से काफी सुंदर लग रही है। इसका ग्लॉसी फिनिश और गोल हैंडल देखने में ही काफी सुंदर लग रहा है। अगर आपको स्टाइलिश और क्लासी चीजें पसंद हैं, तो ये मग आपके कॉफी टाइम को और भी ज्यादा मजेदार बना देगा।
Image Credit- Pinterest/Juliana Visotto | Dicas da Juh
हार्ट शेप और गोल्डन बॉर्डर वाला मग
-1778470488057.jpg)
ये हार्ट शेप वाला पिंक कलर का मग भी लड़कियों को खूब पसंद आता है। ये देखने में बहुत ही रोमांटिक और प्यारा लग रहा है। आप इसे खुद के लिए भी खरीद सकती हैं और अपने पार्टनर को भी गिफ्ट कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- टूटे हुए कॉफी मग को ऐसे करें रियूज
Image Credit- Pinterest/NadjaHansen
तो अगर आप भी कॉफी मग के कुछ क्यूट डिजाइंस देख रही हैं तो इनमें से कोई देख सकती हैं। इससे कॉफी पीने का मजा दोगुना हाे जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- AI/Pinterest/Roro Kalcev
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।