Drain Cleaning Hacks: रसोई की नाली हो गई है बुरी तरह से ब्लॉक, इन 3 चीजों से बने घोल से करें झटपट साफ

What Is The Best Homemade Drain Cleaner: बर्तन साफ करते वक्त सिंक में कचरा का जमा होना आम बात है। लेकिन अगर जूठन, तेल या सब्जियों का टुकड़ा सिंक के छेद में जाकर फंस जाए, तो पानी निकलना मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में सिंक पाइप में ब्लॉकेज की समस्या बढ़ जाती है। अगर तुरंत इसे साफ न किया जाए,तो पूरे रसोई घर में बदबू और गंदगी नजर आने लगती है। इतना ही नहीं बल्कि कई बार इसकी वजह से एक काम को दो बार करना पड़ जाता है।
अगर आपके रसोई की पाइप बुरी तरह ब्लॉक हो गई है और इसे बार-बार साफ करके थक गई है। लेकिन कुछ दिनों के बाद यह समस्या दोबारा से आ जाती है, तो इस लेख में आज हम आपको नींबू, नमक और फिटकरी वाले एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे डालने के कुछ देर बाद नाली फटाफट साफ हो सकती है। चलिए जानिए क्या है यह तरीका-
ब्लॉक किचन सिंक को कैसे करें साफ?

अगर किचन सिंक में पानी रूक-रूक कर जा रहा है, तो आप नींबू, नमक और फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में नींबू का रस, नमक और पिसी हुई फिटकरी मिलाएं। इसके बाद इसमें गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब मिक्स घोल को सिंक पर डालें और स्पंज या नरम कपड़े से रगड़ें। कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इस हैक को आप सामान्य सफाई और बदबू को दूर करने के लिए अपना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- बर्तनों में चिपकने लगता है खाना? इन तरीकों को आजमाकर देखें
सिंक पर लगे जिद्दी दाग को हटाने के लिए क्या करें?
अगर सिंक में पानी जमा होने के साथ ही जिद्दी दाग की समस्या आ रही है, तो आप इन तीनों से तैयार थिक पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1/2 नींबू का रस, 2 बड़े चम्मच नमक और 1 चम्मच पिसी फिटकरी पाउडर लें। अब इन तीनों चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को जिद्दी दागों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब स्क्रब की मदद से रगड़ते हुए क्लीन करें।
सिंक पाइप की डीप क्लीनिंग के लिए क्या करें?

सिंक पाइप की डीप क्लीनिंग के लिए नींबू के रस के साथ छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 1 नींबू का छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, 2 बड़े चम्मच मोटा नमक, 1 चम्मच फिटकरी का पाउडर और उबला हुआ पानी लें। अब इन सब चीजों को सिंक के ड्रेन में डालें। इसके बाद धीरे-धीरे उबलता हुआ पानी डालें। कुछ देर छोड़ने के बाद नॉर्मल पानी डालकर अच्छे से साफ करें।
इसे भी पढ़ें- दाल बनाते समय कुकर से बाहर आता है पानी? इंटरनेट पर वायरल हो रहा चम्मच वाला यह नुस्खा दिखाएगा कमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
- किचन सिंक को ब्लॉक होने से कैसे बचाएं।
- किचन सिंक को जाम होने से बचाने के लिए खाना, ग्रीस या सब्जियों को धुलते वक्त उनके टुकड़े को जाने से रोकें।
- किचन सिंक पाइप को साफ करने के लिए घोल कैसे तैयार करें?
- किचन सिंक पाइप को जाम होने पर नींबू, नमक और फिटकरी से तैयार घोल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।