herzindagi
remove burn marks

Kitchen Cleaning Tips: जले हुए बर्तनों पर डालें यह सफेद रंग का घोल, फिर देखें शीशे-सी चमक

Burnt pot cleaning hack: आपसे भी किचन में खाना बनाते हुए कभी न कभी गलती से बर्तन जल जाते होंगे। ऐसे में उनको साफ करना बहुत मुश्किल होता है। आज हम आप एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप जले हुए बर्तनों को मिनटों में चमका सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-14, 16:40 IST

महिलाओं को अधिकतर अपना ज्यादा समय किचन में काम करते हुए बिताना पड़ता है। ऐसे में इस दौरान उनसे बहुत सी गलतियां भी हो जाती हैं। सुबह ब्रेकफास्ट बनाने वक्त या फिर कुछ जल्दबाजी में काम करने का दौरान अक्सर कुछ जल जाता है या फैल जाता है। ऐसा अक्सर बहुत लोगों के साथ देखने को मिलता है कि वो गैस पर कुछ बनाते वक्त चीजों को रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में हमें बहुत देर तक ध्यान नहीं रहता और वो चीज जल जाती है। खाना जलने के साथ बर्तन भी जलकर खाक हो जाता है। ऐसे में उन जले हुए बर्तनों को घंटों साफ करने के बाद भी वो साफ नहीं होते हैं। कई बार हर तरह से साफ कर लेने के बाद भी उस बर्तन पर जले के दाग रह जाते हैं।

यदि आपके साथ भी कुकिंग करते समय ऐसी ही समस्या अक्सर होती रहती है तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने जले हुए बर्तनों को मिनटों में चमका सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपको इस सफेद चीज का घोल बनाकर बर्तनों पर डालना होगा। आइए जानें यह स्मार्ट ट्रिक।

फिटकरी के पाउडर से करें जले बर्तन साफ

alum

  • इसके लिए आपको फिटकरी के टुकड़े को अच्छी तरह कूटकर मिक्सी में या खल्लड़ की मदद से पीस लेना है।
  • अब आप एक बर्तन में पानी गर्म करें और इस फिटकरी के पाउडर को उसमें मिला दें।
  • फिर इसमें आपको बेकिंग सोडा और विनेगर मिक्स करना है।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके जले हुए बर्तन पर डालें।

ये भी पढ़ें: किचन की चिपचिपी ग्रिल की सफाई करें इन आसान टिप्स से

burtn pan

  • और कुछ देर ऐसे ही पड़ा रहने दें।
  • करीब 10-15 मिनट बाद आप इसपर लिक्विड डिश वाश डालें और लोहे के स्क्रबर से रगड़ें।
  • आप देखेंगे जला हुआ बर्तन चमक जाएगा।

ये भी पढ़ें: जले हुए बर्तन को चुटकियों में साफ करेगा घर में रखा ईंट का टुकड़ा, जानें कैसे

आप घोल बनाने के अलावा सीधे फिटकरी के पाउडर को जले हुए बर्तन पर डालें ऊपर से बेकिंग सोडा, विनेगर और लिक्विड डिश वाश डालकर अच्छी तरह रगड़ दें। फिर नॉर्मल पानी से नल के नीचे वाश करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit: Freepik/meta ai/shutterstock/herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।