Chhath Puja 2026 के लिए नारियल का ठेकुआ घर पर ऐसे बनाएं, Sanjeev Kapoor ने बताई आसान रेसिपी

छठ पूजा के प्रसाद के लिए घर पर बनाएं एकदम खस्ता ठेकुए। जानिए गुड़, आटे और नारियल से कुरकुरे ठेकुए बनाने की आसान विधि और जरूरी टिप्स।
Updated:- 2026-11-11, 13:27 IST
Chhath Puja 2026 Thekua Recipe

Chhath Puja Special Thekua Recipe: छठ पूजा की बात हो और ठेकुए का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। सूर्य देव को अर्पित होने वाले प्रसाद में ठेकुआ की सबसे खास जगह है। बिना ठेकुआ के छठ का सूप अधूरा माना जाता है। कई लोग इसे बनाना मुश्किल समझते हैं, लेकिन असल में इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। Sanjeev Kapoor ने छठ पूजा के लिए एकदम खस्ता, कुरकुरा और खुशबूदार नारियल के ठेकुआ बनाने की आसान रेसिपी बताई है। आइए जानते हैं यहां।

छठ के ठेकुआ के लिए सामग्री

ठेकुआ को बनाने के लिए सबसे पहले किचन में से साफ सामान निकाल लें।

  • गुड़ - 3/4 कप
  • गेहूं का आटा - 2 कप
  • कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल - 1/2 कप
  • सौंफ - 1 छोटा चम्मच
  • हरी इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • घी - 2 बड़े चम्मच
  • तलने के लिए तेल - जरूरत अनुसार

thekua recipe

image credit-pinterest (kavita)

छठ स्पेशल ठेकुआ बनाने की विधि

छठ पर ठेकुआ बनाना जरूरी होता है। इसके बिना प्रसाद अधुरा माना जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसन विधि।

  • सबसे पहले एक गहरे पैन में गुड़ और 1/2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। गुड़ के पूरी तरह घुल जाने के बाद गैस बंद कर दें और चाशनी को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।
  • एक बड़ी थाली में गेहूं का आटा, सूखा नारियल, सौंफ, इलायची पाउडर और घी डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें गुड़ की चाशनी को डालकर टाइट आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 5 मिनट के लिए रख दें।
  • अब आटे की छोटी-सी लोई लें और उसे आंसू की बूंद जैसा आकार दें। इसके बीच में कांटे की मदद से एक सीधी लाइन बनाएं और दोनों तरफ कांटे से पत्तियों जैसा डिजाइन बना लें। अगर आपके पास सांचा है तो उससे भी बना सकती हैं।
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर ठेकुए को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तलने के बाद उन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
  • आपके खस्ता और स्वादिष्ट छठ स्पेशल ठेकुआ तैयार हैं। इन्हें ठंडा करके सूप में सजाकर प्रसाद में चढ़ाएं।

thekua

image credit- pinterest (slurrp)

ठेकुआ को बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

छठ के ठेकुआ बनाते समय इन बातों का खास ध्यान रखें, ताकि ठेकुआ एकदम खस्ता और परफेक्ट बनें।

  • गुड़ की चाशनी को ज्यादा गाढ़ा न करें, वरना ठेकुए सख्त हो जाएंगे।
  • आटा हमेशा सख्त ही गूंथें, नरम आटे से ठेकुए फूल जाएंगे और खस्ता नहीं बनेंगे।
  • ठेकुआ को हमेशा मध्यम आंच पर ही तलें, तेज आंच पर वो ऊपर से जल जाएंगे।
  • ठेकुआ को तलने के बाद पूरी तरह ठंडा होने दें, तभी वो कुरकुरे बनेंगे।
  • ठेकुआ को एयरटाइट डिब्बे में रखें, ताकि वो लंबे समय तक ताजे बने रहें।
  • प्रसाद के लिए ठेकुआ बनाते समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें और जूठे हाथ न लगाएं।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: ठेकुआ से लेकर रसियाव तक, इन 8 पकवानों के साथ मनाएं छठ का त्‍योहार

छठ पूजा का प्रसाद ठेकुआ के बिना अधूरा है। ऊपर दी गई इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही बिना किसी झंझट के एकदम बाजार जैसे खस्ता और कुरकुरे ठेकुआ बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर बनाएं ठेकुआ समेत ये दो स्वादिष्ट डिशेज, 25 मिनट में झटपट होंगी तैयार; यहां देखें आसान रेसिपीज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-pinterest (gemini)

FAQ
ठेकुआ को खस्ता बनाने के लिए क्या करें?
ठेकुआ को खस्ता बनाने के लिए आटा सख्त गूंथें, उसमें घी जरूर।
क्या ठेकुआ को चीनी से भी बना सकते हैं?
हां, बना सकते हैं, लेकिन छठ पूजा के प्रसाद में पारंपरिक रूप से गुड़ का ही इस्तेमाल किया जाता है।
ठेकुआ कितने दिन तक खराब नहीं होते?
अगर ठेकुआ को एयरटाइट डिब्बे में रखा जाए तो वो 7-10 दिन तक आसानी से ताजे और कुरकुरे बने रहते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

Chhath Puja 2026 Prasad Coconut Thekua Recipe By Sanjeev Kapoor: छठ पूजा पर नारियल का ठेकुआ बनाने की रेसिपी