दिल्ली वालों के लिए सस्ता 2-डे वीकेंड गेटवे, कम बजट में होगी ट्रिप और मिलेंगे बजट फ्रेंडली होमस्टे
-1790309645032.webp)
दिल्ली के आसपास वैसे तो कई सारी जगहें हैं जहां आप अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ घूमने जा सकती हैं, लेकिन अक्सर लोग ऐसी जगह की तलाश में होते हैं जहां कम भीड़भाड़ हो और शांति के पल आसानी से बिताए जा सकें। अगर आप भी वीकेंड पर किसी ऐसी ही जगह जाना चाहती हैं जहां भीड़ कम मिले और आपके बजट में एक शानदार ट्रिप हो जाए, तो परेशान होने की बजाय इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको दिल्ली के पास की दो ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम खर्चे में आसानी से 2 दिन की ट्रिप प्लान कर सकती हैं।
2-डे वीकेंड गेटवे डेस्टिनेशन
खूबसूरत पहाड़ियों से लेकर ऐतिहासिक स्थलों तक, कुछ डेस्टिनेशंस ऐसी होती हैं जहां जाने के बाद असली सुकून मिलता है। अगर आप कम पैसों में आरामदायक होमस्टे, लोकल जायके और शांति भरे पल एंजॉय करना चाहती हैं, तो ये पॉकेट-फ्रेंडली 2-डे वीकेंड गेटवे आपके लिए बेस्ट रहेंगे।
1. मोरनी हिल्स, हरियाणा
हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन मोरनी हिल्स दिल्ली वालों के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकता है। यह चंडीगढ़ के पास और दिल्ली से लगभग 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां कम समय में पहाड़ों की ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकता है।
इस जगह पर स्थित टिक्कर ताल झील पर आप बोटिंग और पिकनिक का मजा ले सकती हैं। परिवार के साथ घूमने के लिए भी यह जगह एक शानदार ऑप्शन है। आप यहां के लोकल व्यंजनों का आनंद उठा सकती हैं। इसके अलावा, यहां बाकी टूरिस्ट स्पॉट्स के मुकाबले सस्ते होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं, जिससे आपकी ट्रिप काफी कम खर्चे में पूरी हो जाएगी।
ऐसे पहुंचे: यहां तक आने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो मोरनी हिल्स से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा चंडीगढ़ जंक्शन और चंडी मंदिर रेलवे स्टेशन भी पास पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ के पास 3 ऐसे हिल स्टेशन जो बारिश के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं
2. परवाणू और सोलन, हिमाचल प्रदेश
अगर आप हिमाचल प्रदेश की तरफ जाना चाहती हैं, तो आपके लिए परवाणू और सोलन दोनों ही जगहें बहुत खूबसूरत साबित होंगी। हिमाचल के मुहाने पर बसी यह एक बेहद खूबसूरत और कम भीड़भाड़ वाली जगह है।
परवाणू अपनी केबल कार राइड यानी टिम्बर ट्रेल के लिए काफी मशहूर है। यहां आपको सेब के बागान, चाय के छोटे-छोटे बाग और देवदार के घने जंगल देखने को मिलेंगे। फोटोग्राफी और फोटोशूट कराने के शौकीन लोगों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां भी आपको बजट-फ्रेंडली होमस्टे आसानी से मिल जाएंगे।
ऐसे पहुंचे: यहां जाने के लिए निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो परवाणू से लगभग 30-35 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा दिल्ली से कालका या चंडीगढ़ तक ट्रेन लेकर, वहां से बस के जरिए आप आसानी से परवाणू और सोलन पहुंच सकती हैं।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ से श्रीखंड महादेव ट्रेक की शुरुआत कहां से करें? पढ़ें पूरा ट्रैवल गाइड
निष्कर्ष: अगर आप भी किसी वीकेंड पर अपने दोस्तों या परिवार के साथ किसी ऐसी खूबसूरत जगह जाना चाहती हैं जहां भीड़भाड़ कम हो, तो दिल्ली से कुछ ही दूरी पर मौजूद ये दोनों जगहें आपके लिए बेस्ट साबित होंगी। इन्हें आप 2-दिन की ट्रिप के लिए प्लान कर सकती हैं और यह पूरी ट्रिप महज ₹3,000 से ₹4,000 के बजट में आसानी से पूरी हो जाएगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: MAGNIFIC)
- 2 दिनों के इस वीकेंड गेटवे का कुल खर्च कितना आएगा?
- अगर आप ट्रेन और शेयरिंग कैब का इस्तेमाल करते हैं तथा लोकल होमस्टे में ठहरते हैं, तो पूरी 2-डे ट्रिप का कुल खर्च प्रति व्यक्ति ₹2,500 से ₹3,500 के बीच आसानी से सिमट जाता है।
- लैंसडाउन में 2 दिनों में कौन-कौन सी जगहें घूम सकते हैं?
- पहले दिन आप भुल्ला ताल झील में बोटिंग करें और टिप-इन-टॉप पॉइंट से सूर्यास्त देखें। दूसरे दिन ऐतिहासिक सेंट जॉन चर्च, गढ़वाल राइफल्स का सैन्य संग्रहालय और संतोषी माता मंदिर घूमकर शाम तक दिल्ली के लिए वापस निकल सकते हैं।
- लैंसडाउन में बजट-फ्रेंडली होमस्टे कहां मिलते हैं और उनका किराया कितना होता है?
- लैंसडाउन के मुख्य बाजार से 2-3 किलोमीटर दूर देवालखेत, जयहरीखाल या गुमखाल गांव के आसपास होमस्टे बहुत कम दाम में उपलब्ध हैं। यहां ₹800 से ₹1200 प्रति रात के बजट में पहाड़ी खाना और साफ-सुथरे कमरे मिल जाते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।