वीकेंड पर गुरुग्राम के पास इन होमस्टे में बिताएं अच्छा समय

पूरे सप्ताह काम करने के बाद वीकेंड पर हम रिलैक्स करना चाहते हैं। लेकिन अक्सर घर पर यह संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में लोग रिलैक्स करने के लिए बाहर निकलते हैं। हालांकि, घूमने के चक्कर में उनके काफी सारे पैसे खर्च हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप किफायती लेकिन आरामदायक होमस्टे का ऑप्शन चुनते हैं तो यकीनन यह काफी अच्छा रहता है।
अमूमन वीकेंड पर लोग दिल्ली एनसीआर के करीब ही रहना चाहते हैं। अगर आप भी इस बार वीकेंड पर गुरुग्राम के आसपास रुकने का मन बना रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे कई होमस्टे हैं, जहां पर आप अपना वीकेंड बेहद ही आराम से बिता सकते हैं और खुद को पूरी तरह से रिचार्ज कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गुरुग्राम में और उसके आसपास के एरिया में मौजूद कुछ होमस्टे के बारे में बता रहे हैं-
सिमब्लिस फार्म

अगर आप वीकेंड पर एक बेहतरीन जगह रुकना चाहते हैं तो सिमब्लिस फार्म आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। यहां पर मेहमान बड़े पैमाने पर कैंप-आउट कर सकते हैं। यह चार बेडरूम, दो बारबेक्यू पिट्स, पूल, गज़ेबो, फायरप्लेस और इन-हाउस शेफ के साथ एक बेहद ही शानदार होमस्टे है। यह मानेसर से ठीक आगे स्थित है। चूंकि यह फार्म अमूमन पूरी तरह से बुक रहते हैं, इसलिए आपको पहले से ही इसे बुक कर लेना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: गुरुग्राम में आसपास मौजूद इन बेहतरीन जगहों पर वीकेंड को करें पूरी तरह एन्जॉय
मालिबू टाउन

यह एक तीन मंजिला विला 1000 वर्ग मीटर में फैला है। यह फुल फर्निश्ड है और यहां पर आप कम्युनिटी क्लब के पूल, टेनिस कोर्ट और रेस्तरां आदि में आप अच्छा समय बिता सकते हैं।
अगर आप अपने काम की भागदौड़ से पूरी तरह परेशान हो चुके हैं और वीकेंड पर बस आराम करने का मन बना रहे हैं तो ऐसे में आपको यहां पर अवश्य आना चाहिए। इस होमस्टे में हर चीज का चयन बेहद ही समझदारी के साथ किया गया है। यही कारण है कि यहां आने वाले गेस्ट को किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। यह होमस्टे सेक्टर 47 गुरुग्राम में स्थित है।
इसे जरूर पढ़ें: गुरुग्राम की इन मार्केट्स से आप भी कर सकती हैं जमकर शॉपिंग
आइवी ब्रिज फार्म
अगर आपको प्रकृति से खासा लगाव है और आप अपना वीकेंड नेचर के करीब रहकर ही बिताना चाहते हैं तो आपको आइवी ब्रिज फार्म के ऑप्शन को चुनना चाहिए। यहां पर ट्री हाउस बना है, जो आपको अपने बचपन में फिर से ले जाता है।
प्रकृति की गोद में रहकर आप अच्छा समय बिता सकते हैं। नेचुरल फील के लिए वहां पर आर्टिफिशियल बारिश होती है। यहां पर एक स्विमिंग पूल भी है। इस तरह वीकेंड के लिए इस जगह पर रूकना काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप यहां पर हैं तो फलों के बगीचे में नाश्ता करने से लेकर बांस के बगीचे में टहल सकते हैं। इसके अलावा, शाम को फार्महाउस में मिनी गोल्फ व इनडोर गेम्स खेले जा सकते हैं।
गिलमोर स्टे
अगर आप गुरुग्राम में ही एक बेहतरीन होमस्टे ढूंढ रहे हैं तो ऐसे में गिलमोर स्टे में ठहरने का मन बना सकते हैं। यह सिटी सेंटर से महज 7.7 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप अपनी पूरी फैमिली के साथ ठहरने का विचार कर सकते हैं। यह होमस्टे ऐतिहासिक बादशाहपुर किले के खंडहर से सिर्फ 5 मिनट की दूरी पर है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।