धर्मशाला से सिर्फ 15 KM दूर यह गांव है बैगपैकर्स का सस्ता ठिकाना, नोट करें लोकेशन

बरसात और ठंड के बीच का मौसम बड़ा ही सुहावना होता है। इस मौसम में अधिकतर लोग काम से छुट्टी लेकर दोस्तों या परिवार वालों के साथ कहीं न कहीं घूमने निकल जाते हैं। इस मौसम में हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में बसा धर्मशाला भी एक बेहतरीन घूमने लायक जगह हो सकती है। ज्यादातर लोग छुट्टियों में धर्मशाला और मैक्लोडगंज जैसी जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं, लेकिन आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे, जो धर्मशाला से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यह ऑफबीट डेस्टिनेशन सोलो ट्रैवलर्स, बैकपैकर्स और ब्लॉगर्स के लिए जन्नत साबित हो सकती है।
धर्मशाला से कुछ दूर बसा नड्डी गांव
छुट्टियों में अक्सर लोग ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचते हैं। ऐसे में अगर भारी भीड़, ट्रैफिक जाम और महंगे होटलों की वजह से आपका धर्मशाला या मैक्लोडगंज जाने का प्लान कैंसिल हो रहा है, तो अब परेशान होने के बजाय आप धर्मशाला से कुछ ही दूरी पर मौजूद एक खास जगह पर जा सकती हैं। आइए जानते हैं इस बजट-फ्रेंडली हिडन प्लेस के बारे में।
-1789639179230.webp)
देवदार के लंबे पेड़ और पहाड़ी नदियों का करें दीदार
धर्मशाला और मैक्लोडगंज में हमेशा पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसी वजह से वहां के होटल भी काफी महंगे पड़ते हैं। लेकिन अब आप यहां से महज कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित नड्डी गांव जा सकती हैं। यह गांव देवदार के लंबे पेड़ों, कल-कल बहती पहाड़ी नदियों और खूबसूरत झरनों के दृश्यों के लिए जाना जाता है। इस गांव में आप मात्र 300 से 500 रूपये के बजट में स्टे या बेड बुक कर सकती हैं। यहां आपको कई सस्ते होमस्टे मिल जाएंगे, जहां से आप पहाड़ों की विशाल चोटियों के खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ के पास कपल्स के लिए स्वर्ग, मानसून में इस हसीन झील की सैर कर आएं
ट्रैकिंग और लोकल जायके का आनंद
नड्डी गांव में कई खूबसूरत हाइकिंग और ट्रैकिंग रूट्स बने हुए हैं, जो खासकर ट्रैकिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए बेस्ट हो सकते हैं। इन रास्तों पर आपको छुपे हुए खूबसूरत झरने, पहाड़ी नाले और हरे-भरे जंगल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, इस गांव में आप पहाड़ों के पारंपरिक भोजन का स्वाद भी ले सकती हैं। यहां आपको मोमोज और सिड्डू जैसी कई स्वादिष्ट पहाड़ी डिशेज खाने को मिल जाएंगी।
नड्डी गांव तक कैसे पहुंचे?
अगर आप भी इस खूबसूरत गांव तक जाना चाहती हैं, तो इन आसान तरीकों से पहुंच सकती हैं -
यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कांगड़ा एयरपोर्ट है, जो धर्मशाला से करीब 13 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा बात करें रेलवे स्टेशन की, तो यहां सबसे पास पठानकोट रेलवे स्टेशन है। आप दिल्ली या चंडीगढ़ से सीधे स्लीपर बस लेकर धर्मशाला तक पहुंच सकती हैं। धर्मशाला से आप पर्सनल कैब या शेयरिंग ऑटो बुक करके 15 किलोमीटर दूर मौजूद इस खूबसूरत गांव तक आसानी से पहुंच सकती हैं।
-1789639195022.webp)
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ से श्रीखंड महादेव ट्रेक की शुरुआत कहां से करें? पढ़ें पूरा ट्रैवल गाइड
निष्कर्ष: अगर आप भी धर्मशाला और मैक्लोडगंज की भीड़भाड़ से बचना चाहती हैं, तो वहां जाने के बजाय धर्मशाला के पास बसे इस खूबसूरत नड्डी गांव का रुख कर सकती हैं। यह शांत और सुंदर गांव आपकी छुट्टियों को एक यादगार ट्रिप बना देगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(image credit:MAGNIFIC)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।