Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

Valley Of Flowers Travel Guide: वैली ऑफ फ्लावर्स घूमने का है प्लान? परमि‍ट से लेकर ट्रैकिंग तक, जान लें ये जरूरी बातें

Valley Of Flowers Travel Tips: अगर आप नेचर लवर हैं और पहाड़ों के बीच रंग-बिरंगे फूलों का खूबसूरत नजारा देखना चाहती हैं, तो वैली ऑफ फ्लावर्स आपके लिए किसी सपनों की जगह से कम नहीं है। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित ये जगह बेहद ही खूबसूरत है। हम आपको यहां जाने के ल‍िए जरूरी बातें बता रहे हैं।
Updated:- 2026-06-05, 16:38 IST
Valley Of Flowers Travel Tips

Uttarakhand Valley Of Flowers Travel Tips: हम सभी को घूमने-फ‍िरने का बहुत शौक है। हमारे यहां भारत में एक से एक खूबसूरत जगहें भी हैं, जहां जाकर तन-मन को शांत‍ि म‍िल जाती ह‍ै। उन्‍हीं में से एक उत्तराखंड का वैली ऑफ फ्लावर्स (Valley Of Flowers) भी है। 1 जून से फूलों की घाटी टूर‍िस्‍ट्स के ल‍िए खोल दी गई है। ऐसे में अगर आप नेचर लवर हैं और पहाड़ाें के बीच कलरफुल फ्लावर्स का खूबसूरत नजारा देखना चाहती हैं, तो ये जगह आपके लि‍ए क‍िसी सपने से कम नहीं है।

उत्तराखंड के चमोली ज‍िले में स्‍थ‍ित ये जगह हर साल हजारों पर्यटकों का स्‍वागत करती है। मॉनसून में तो यहां पर 600 से ज्‍यादा प्रजात‍ियों के फूल ख‍िलते हैं। इसे UNESCO वर्ल्‍ड हेर‍िटेज साइट का दर्जा भी मिला हुआ है। हालांक‍ि, ये जगह स‍िर्फ घूमने भर की नहीं होती, बल्‍क‍ि आपको कई त‍ैयार‍ियां भी करनी होती हैं। आज हम अपने इस लेख में जानेंगे क‍ि आप यहां कैसे पहुंच सकती हैं, बुक‍िंग कराने का क्‍या प्रॉसेस है और क्‍या-क्‍या चीजें पैक करनी चाहिए? आइए जानते हैं-

valley of flowers travel guide  (1)

क्यों खास है वैली ऑफ फ्लावर्स?

वैली ऑफ फ्लावर्स अपनी नेचुरल ब्‍यूटी के ल‍िए जानी जाती है। यहां पहुंचकर ऐसा लगता है जैसे मानो चारों तरफ रंग-बिरंगे फूलों की चादर बिछी हुई हो।

यह भी पढ़ें- 11,000 फीट की ऊंचाई पर है भारत की आख‍िरी दुकान, जानें इस अनोखे स्टॉल की दिलचस्प कहानी

कहां है वैली ऑफ फ्लावर्स और कैसे पहुंचें?

ये खूबसूरत वैली उत्तराखंड के चमोली जिले में है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 3,600 मीटर है। यहां पहुंचने के लिए आपको ट्रेन से पहले गोविंदघाट जाना पड़ेगा। इसके बाद घांघरिया तक आप कोई प्राइवेट गाड़ी कर सकते हैं। अब घांघरिया से वैली ऑफ फ्लावर्स तक पैदल ट्रैक करना होता है, ज‍िसकी दूरी करीब 4 क‍िलोमीटर है। रास्ते में आपको कई छोटे-छोटे गांव और खूबसूरत नदियां देखने को मिलेंगी। साथ ही ट्रेकिंग करते समय आपको हिमालय की ऊंची चोटियां भी नजर आएंगी।

valley of flowers travel guide  (3)

क‍ितने प्रजाति‍यों के ख‍िलते हैं फूल?

आपको बता दें क‍ि ये नेशनल पार्क 87 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां आपको 600 से ज्‍यादा प्रजाति‍यों के फूल देखने को म‍िलेंगे। इनमें ऑर्किड्स, पॉपी, प्रिमुलस जैसे कई फूल ख‍िलते हैं।

यह भी पढ़ें- क्यों 'अमृतसर की रात' के आगे फीकी है दुनिया की हर चकाचौंध? एक बार जरूर जाएं, रोशनी बनकर उतरती है गुरबाणी

पार्क के खुलने की टाइम‍िंग क्‍या है?

वैली ऑफ फ्लावर्स सुबह 7.30 बजे टूरि‍स्‍ट के ल‍िए खोल दी जाती है। जो क‍ि शाम के 5 बजे तक खुली रहती है। हालांक‍ि, शाम होने से पहले ही आपको नीचे उतर लेना चाह‍िए क्‍योंक‍ि यहां ऊपर रुकने की व्‍यवस्‍था नहीं है।

परम‍िट लेना है जरूरी

अगर आप वैली ऑफ फ्लावर्स घूमने की प्‍लान‍िंग कर रही हैं, तो आपको इसके ल‍िए सरकार से परम‍िट लेना होगा। इसके ल‍ि‍ए आपको ऑफलाइन परम‍िट ही लेना होगा। ध्‍यान रहे क‍ि ये स‍िर्फ एक द‍िन के ल‍िए वैल‍िड होता है। आप घांघर‍िया में अनुम‍ति‍ ले सकती हैं। साथ में आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड भी रख लें।

valley of flowers travel guide  (2)

कब जाएं वैली ऑफ फ्लावर्स?

वैली ऑफ फ्लावर्स हर साल एक सीमित समय के लिए पर्यटकों के लिए खुलती है। जून से अक्टूबर के बीच यहां जाया जा सकता है। हालांकि, जुलाई और अगस्त का समय सबसे अच्‍छा माना जाता है, क्योंक‍ि इस दौरान घाटी में सबसे ज्यादा फूल खिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Amritsar Weekly Market: अमृतसर में इस द‍िन लगता है सबसे सस्‍ता बाजार, जूतियों से लेकर फुलकारियों तक; म‍िलेगा हर सामान

जरूर पैक करें ये चीजें

  • वैली ऑफ फ्लावर्स में बारिश कभी भी हो सकती है। इसलिए बैग में रेनकोट या पोंचो जरूर रख लें।
  • नॉर्मल नहीं बल्‍क‍ि ट्रैकिंग शूज रखना ही समझदारी होगी।
  • गर्मियों में भी यहां का मौसम अचानक बदल जाता है, इसल‍िए गर्म कपड़े अपने साथ जरूर रखें।
  • ट्रैकिंग के लिए पानी की बोतल, ड्राई फ्रूट्स और स्नैक्स साथ रख सकती हैं।
  • वैली ऑफ फ्लावर्स जाने का रास्‍ता बहुत खूबसूरत है, इसल‍िए कैमरा भी जरूर रखें।

यह भी पढ़ें- Rishikesh Travel: बनारस की सुबह जैसी ही रूहानी है 'ऋषिकेश की ये शाम', एक बार जरूर घूम आएं आप

तो अगर आप भी वैली ऑफ फ्लावर्स घूमने की प्‍लान‍िंग कर रही हैं, तो ऊपर बताई गई बातों काे ध्‍यान में रखकर अपने ट्र‍िप को आसान और यादगार बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Uttarakhand Tourism/tour my holiday/freepik/adobestock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।