Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

Mango Names History: चौसा से लेकर अल्फांसो तक...जानें भारत में मिलने वाले इन आम के नाम रखने के पीछे की रोचक कहानी

History behind mango names: यह बात तो हम सभी जानते हैं कि भारत में आम की 1500 से ज्यादा प्रजाति पाई जाती हैं। ऐसे में हर आम का नाम अलग होता है। क्या कभी आपने सोचा है आखिर कैसे इन आमों का नाम पड़ा। अगर नहीं तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2025-04-24, 19:43 IST
Chaunsa Mango Origin

आम फलों का राजा होता है। जिसको खाना बच्चे से बड़ा हर कोई खूब पसंद करता है। गर्मियां शुरू होते ही आम का भी सीजन शुरू हो जाता है। इस सीजन में आपको मार्केट में ढेरों आम देखने को मिल जाएंगे। भारत में एक नहीं बल्कि 1500 किस्म के आम पाए जाते हैं। इन आमों का स्वाद विदेशों तक में पसंद किया जाता है। ऐसे में हर आम का स्वाद, रंग और रूप एकदम अलग होता है। बात अगर नाम की कि जाय तो इनके नाम भी अलग ही होते हैं। जिनमें कुछ आम के नाम तो सुनने में बेहद अजीब लगते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आखिर कैसे इन आम का नाम रखा गया। अगर नहीं तो आज हम आपको कुछ आम के पीछे के किस्से सुनाने जा रहे हैं। कैसे इन आम का यह नाम पड़ा।

1 चौंसा आम कैसे पड़ा नाम? (Chaunsa mango)

safeda

हल्की बारिश शुरू होने के साथ जून में चौंसा आम आना शुरू हो जाता है। इस आम का स्वाद थोड़ा तीखा-मीठा होता है। इस आम से एक अलग ही खुशबू आती है। आइए जान लेते हैं आखिर इस आम का नाम चौंसा क्यों रखा गया। बताया जाता है 16वीं शताब्दी में मुगल बादशाह, हुमायूं और शेरशाह सूरी के बीच एक युद्ध हुआ था। यह युद्ध जिस जगह हुआ वह बिहार की एक जगह थी। जिसका नाम चौंसा था। इस युद्ध में शेरशाह सूरी की जीत हुई थी। इसके बाद उन्होंने  आम का नाम 'चौंसा' रख दिया था।

ये भी पढ़ें: जर्मन एंबेसडर को खूब पसंद आईं ये आम की किस्में, आप भी जानें इनकी खासियत और लें भरपूर मजे

2 अल्फांसो आम कैसे पड़ा नाम? (Alphonso mango)

types of mango

अल्फांसो आम को आम का राजा कहा जाता है। यह आम दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बाकि आम की तुलना में अल्फांसो महंगा और कई मीठा, गूदेदार और रसीला होता है। बताया जाता है अफोंसो डे अल्बुकर्क के नाम पर इस आम का नाम रखा गया था। जब उन्होंने गोवा पर विजय प्राप्त की थी तो उनको सम्मान देने के साथ इस आम का नाम रखा गया था। अल्बुकर्क एक पुर्तगाली सेनापति था।

3. सफेदा आम कैसे पड़ा नाम? (Safeda mango)

cahunsa

अक्सर लोग सोचते हैं कि पीले दिखने वाले इस आम का नाम सफेदा क्यों रखा गया। आपको बता दें कि सफेदा आम में पीले के साथ हल्का सफेद रंग भी होता है। ऐसे में इसके रंग की वजह से इस आम का नाम सफेदा पड़ गया। हालांकि इस आम नाम के पीछे कोई दिलचस्प कहानी नहीं है। बस इसके नाम की वजह से इसका यह नाम रखा गया। सफेदा आम से शेक बहुत अच्छा बनता है।

ये भी पढ़ें: जानिए कौन से हैं भारत के 5 फेमस वैरायटी वाले आम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik/meta ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।