क्या हरे टमाटर को पकाया जा सकता है? जानें इन्हें खाने का तरीका

कभी टमाटर खरीदते वक्त हरे टमाटर हाथ में आ जाए, तो हम उसे अलग कर देते हैं। मगर क्या आपको पता है कि कुछ जगहों पर इन्हें कितना पसंद किया जाता है।&nbsp; आइए जानें कि इन टमाटर को कैसे यूज किया जाता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-14, 19:17 IST
What can I do with green tomatoes

सब्जी का स्वाद टमाटर से ही आता है। अगर टमाटर खराब हो तो खाना भी खराब हो सकता है। टमाटर सिर्फ खाने के स्वाद को ही बढ़िया नहीं बनाता मगर इसके कई सारी रेसिपीज भी बन सकती हैं। लोग टमाटर की चटनी से लेकर अचार तक बनाते हैं। भारत में लाल टमाटर का सेवन करते हुए लोगों को आपने ज्यादा देखा होगा। क्या हरे टमाटर के स्वाद के बारे में पता है? टमाटर हरे कैसे होते हैं और इनका उपयोग कैसे किया जाता है, क्या आप जानना चाहते हैं? आइए इस आर्टिकल में आपको हरे टमाटर के बारे में विस्तार से बताएं। 

हरे टमाटर क्या हैं?

what are green tomatoes

जो टमाटर पकते नहीं है, उन्हें हरा टमाटर कहते हैं। यह टमाटर की दूसरी किस्म है। हरे टमाटर, लाल टमाटर की तरह ही स्वादिष्ट होते हैं। कभी-कभी हरे टमाटरों को जानबूझकर पकने से पहले ही तोड़ लिया जाता है। वहीं, कुछ टमाटर ऐसे होते हैं, तो मौसम के आखिर तक भी नहीं पकते और हरे ही रह जाते हैं। यही कारण है कि हरे टमाटर शरद ऋतु की शुरुआत में ज्यादा देखे जाते हैं।

क्या हम हरे टमाटर पका सकते हैं?

जी हां, हरे टमाटर को बेल से अलग करके भी पकाया जा सकता है। हरे टमाटर घर पर कैसे पकाने हैं, जानें-

घर के अंदर पकाने का तरीका-

  • हरे टमाटरों को घर के अंदर गर्म, धूप वाली जगह पर रखें। इसे पकाने के लिए सही तापमान 65°F से 70°F के बीच होना है।
  • इसके अलावा लाइट के संपर्क में आने से उन्हें अधिक समान रूप से पकने में मदद मिल सकती है।
  • हरे टमाटर के पकने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए, टमाटरों को एक कागज के बैग या कार्डबोर्ड बॉक्स में रखें। यह उनसे निकलने वाली एथिलीन गैस को रिलीज नहीं होने देता। इससे हरे टमाटर पकने लगेंगे।
  • हरे टमाटरों को केले या सेब जैसे एथिलीन-उत्पादक फलों के बगल में रखें। एथिलीन एक प्राकृतिक पकने वाला एजेंट है जो टमाटरों को रंग बदलने और स्वाद विकसित करने में मदद कर सकता है।
  • वहीं, टमाटरों को रोजाना जांचें। एक बार जब वे रंग बदलना शुरू कर दें, तो उन्हें ज्यादा पकने से बचाने के लिए ठंडी, कम धूप वाली जगह पर रखें।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं टमाटर के इन अलग-अलग किस्मों के बारे में

हरे टमाटर का कैसा होता है स्वाद?

how green tomatoes do taste

हरे टमाटर खट्टे और एसिडिक होते हैं। इनका स्वाद थोड़ा-थोड़ा कसैला होता है। इनका स्ट्रॉन्ग स्वाद और क्रंची टेक्सचर होता है और ये पके हुए टमाटरों की तुलना में बहुत कम रसीले होते हैं। हालांकि, इन्हें पकाने से इनका कसैलापन कम हो जाता है।

कैसे पका सकते हैं हरे टमाटर

फ्राइड ग्रीन टमाटर

हरे टमाटर को मोटे गोल टुकड़ों में काटें, उन्हें मैदे के आटे में डिप करें और फिर अंडे में। आखिर में ब्रेडक्रम्ब्स में डालकर उन्हें गर्म तेल में कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक तलें। इसे साल्सा सॉस या अन्य किसी डिपिंग सॉस के साथ सर्व करें।

ग्रीन टोमैटो साल्सा

हरे टमाटर को काटें और उन्हें प्याज, धनिया, हैलापीनोस, नींबू के रस और नमक के साथ मिलाएं। इसे टैकोस या ग्रिल्ड मीट के साथ सर्व कर सकते हैं।

अचार वाले हरे टमाटर

कटे हुए हरे टमाटर को डिल, लहसुन और काली मिर्च जैसे मसालों के साथ जार में भर लें। इसमें सिरका, नींबू और नमक डालकर मिक्स करें और फिर 7 दिन के लिए रख दें। हरे टमाटर का अचार आलू के पराठे और चावल-दाल के साथ अच्छा लगेगा। 

हरे टमाटर की चटनी

Green Tomatoes Chutney

कटे हुए हरे टमाटर को प्याज, अदरक, हरा धनिया, लहसुन, सिरका, जीरा और धनिया जैसे मसालों के साथ पका लें। हरे टमाटर की तीखी चटनी तैयार है। इसे आप तंदूरी चिकन और चिली पनीर टिक्का के साथ पेयर करके खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: टमाटर छाटने में होती है परेशानी तो इन टिप्स की लें मदद

हरे टमाटर की करी

आलू या किसी भी करी की तरह हरे टमाटर की करी बना सकते हैं। टमाटर को अपने अनुसार काटें और फिर प्याज-टमाटर के मसाले के साथ पकाकर करी बना लें। जीरा राइस या पराठे के साथ इसका मजा लें।

हरे टमाटर का सूप

आहने टोमैटो सूप पिया ही होगा। आप हरे टमाटर का सूप भी बना सकते हैं। टमाटर को प्याज, लहसुन, वेजिटेबल ब्रॉथ और हर्ब्स और स्पाइसेस के साथ पकाएं। इसे सर्विंग बाउल में ट्रांसफर करें और क्रीम डालकर सर्व करें।

 

हरे टमाटर स्वाद को खराब नहीं करते बल्कि स्वाद को बढ़ा सकते हैं। हमें उम्मीद है कि इसका स्वाद आपको भी पसंद आएगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।