Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:24 AM IST

बजट 2025 में हुई मखाने की चर्चा, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

Makhana Buying Tips in hindi: हाल में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश किया। इस दौरान बिहार का मखाना काफी चर्चा में रहा है। आज हम आपको इस आर्टिकल में सबसे बड़ा मखाना उत्पादन करने वाला प्रदेश और इसको खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2025-02-28, 20:13 IST
Makhana Farming in Bihar

बाजार में कई तरह के ड्राई फ्रूट्स आते हैं। इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। हर ड्राई फ्रूट के अपने पोषक-तत्व होते हैं। इन्ही में से एक मखाना है। जिसके बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं। हाल में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 (Budget 2025) पेश किया। जिसमें सुपरफूड मखाना (Makhana) काफी चर्चा का विषय रहा। वित्त मंत्री ने इस दौरान किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाओं का ऐलान करते हुए बिहार में मखाना गठन बोर्ड का एलान किया।

दरअसल, भारत विश्व का सबसे बड़ा मखाना उत्पादक है। इसके करीब 80 प्रतिशत का उत्पादन बिहार से होता है। कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर मखाना गुणों का खजाना है। आज दुनियाभर में इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है। देश-विदेश में आज हम लोगों की डाइट का अहम हिस्सा बन गया है। खाने के अलावा पूजा-पाठ में भी मखाने का इस्तेमाल होता है। डाइट फॉलो करने वाले लोग इसको इवनिंग स्नैक्स के रूप में भी सेवन करते हैं। ऐसे में बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई मखाने को पसंद करता है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी हाल में बताया कि वो साल में करीब 300 दिन मखाने का सेवन करते हैं।

मखाने के फायदे

nirmala sitaraman

बजट 2025 में चर्चा का विषय बना मखाना स्वास्थ्य की दृष्टि से रोजाना मखाने का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यह सुपरफूड कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होने के चलते हमारा कई बीमारियों से भी बचाव करता है। कैल्शियम से भरपूर मखाने का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर अधिक होने के चलते यह वजन घटाने में में भी मददगार साबित होता है। डायबिटीज रोगियों के लिए भी यह फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में हेल्दी खाने का है मन तो झटपट बनाएं मखाना डोसा  

मखाना खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

makhana benfits

  • यदि आप चाहते हैं कि आप जो मखाना मार्केट से खरीद कर ला रहे हैं वो अच्छी क्वालिटी का है या नहीं तो नीचे बताई गई इन बातों का जरुर ध्यान रखें। आइए जानें कुछ जरुरी बातें।
  • यदि मखाना फ्रेश और नया होगा तो उसका रंग चमकदार और सफेद रंग का होगा। यदि मखाने का रंग हल्का पीलेपन पर या डल है तो इसका मतलब वो पुराना है।
  • अच्छा मखाना काफी सॉफ्ट होता है। इसको आप आसानी से तोड़ सकते हैं। जबकि खराब क्वालिटी का मखाना थोड़ा टाइट होता है।
  • इसके अलावा आप मखाने से आ रही स्मैल से भी पता लगा सकती हैं कि मखाना खराब है या अच्छा। यदि मखाने में से तेल जैसे बदबू आ रही है तो वो खराब है।
  • जब भी आप मार्केट से मखाना खरीदते उसका साइज जरुर देख लें। यदि मखाने का साइज छोटा है तो वो खराब और बड़ा साइज है तो क्वालिटी अच्छी है।
  • आजकल मार्केट में हर चीज ऑर्गेनिक आ रही है। ऐसे में आप जहां तक हो ऑर्गेनिक मखाना ही खरीदें। दरअसल, यह केमिकल फ्री होता है।
  • मखाना खरीदते समय उसको अच्छी तरह छूकर देखें की उसमें नमी तो नहीं है। यदि मखाने में नमी होगी तो वो जल्दी खराब हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें: व्रत में खाना है कुछ चटपटा, तो बनाएं मखाना अखरोट की टिक्की

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/jagran

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।