हॉरर फिल्मे देखना पसंद करने वाले लोग, अक्सर डरावनी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। उन्हें उन जगहों पर जाना अच्छा लगता है, जिसका इतिहास डरावना है। इसी तरह कई लोग फिल्मों में दिखाए गए लोकेशन पर घूमने जाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। उन्हें अगर उनकी पसंदीदा फिल्म वाली जगह पर घूमने का मौका मिल जाए, तो इससे अच्छा उनके लिए और कुछ नहीं होगा। ऐसी ही एक बॉलीवुड की डरावनी फिल्म की लोकेशन के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।
बिपाशा बसु और डीनो मोरिया की फिल्म ‘राज़’ के अब तक 4 पार्ट आ चुके हैं, लेकिन आज भी लोग फिल्म के पहले पार्ट को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। राज़ फिल्म के पहले पार्ट में बिपाशा बसु और डीनो मोरिया लीड रोल में थे। इस फिल्म की कहानी में आपको डरावने जंगल का नजारा देखा होगा। कई लोग इस जंगल में घूमने जाना चाहते हैं। आखिरी फिल्म की शूटिंग कहां हुई थी, यह जानने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
किस जंगल में हुई थी राज़ फिल्म की शूटिंग
साल 2002 में आई बिपाशा बसु की हॉरर फिल्म 'राज' की शूटिंग तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में स्थित ऊटी हिल स्टेशन पर हुई थी। लंबे-लंबे पेड़ और खतरनाक सड़कों का नजारा आज भी ऊटी में देख सकते हैं। फिल्म में डरावने सीन को शूट करने के लिए देवदार के पेड़ों वाली जगहों का इस्तेमाल किया गया था।
इसे भी पढ़ें-Do Patti फिल्म की इन शूटिंग प्लेस पर ठंड में घूमने पहुंच रहे हैं लोग, क्या आपने देखा है यहां का नजारा
ऊटी का पाइन ट्री फॉरेस्ट क्यों डरावना लगता है?
पाइन ट्री फॉरेस्ट के नाम से जाना जाने वाला यह जंगल इसलिए डरावना लगता है, क्योंकि यहां पर हमेशा धुंध रहती है। अगर आप इस जंगल में घुसेंगे, तो आप धुंध की वजह से ज्यादा दूर तक नहीं देख पाएंगे। रात के समय इसलिए ही यह जगह और भी ज्यादा डरावनी लगती है। माना जाता है कि फिल्म की शूटिंग के समय भी कई डरावनी घटनाएं हुई थी। इस जंगल के पास ही एक डरावना होटल भी स्थित है, जहां फिल्म को शूट किया गया था। हालांकि, इस होटल में किसी आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस होटल को भी हॉन्टेड ही माना जाता है। यह ऊटी में फोटोग्राफरों के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें-मनाली के इस लोकेशन पर हुई थी फिल्म कृष की शूटिंग
पाइन ट्री फॉरेस्ट जा रहे लोग इन बातों का रखें ध्यान
- वैसे तो पाइन ट्री फॉरेस्ट दिखने में बेहद सुंदर है। यह कई सौ साल पुराने देवदार के पेड़ों का घर है। यहां आपको तरह-तरह के जानवर देखने को मिलेंगे, जो खतरनाक हो सकते हैं।
- अगर आप यहां जा रहे है, तो रात में घूमने से बचें। क्योंकि यहां रात में ठंड अधिक बढ़ जाती है और धुंध में कुछ साफ दिखाई नहीं देता।
- यह स्थान फोटोग्राफरों के लिए भी स्वर्ग है, लेकिन सड़के ऊतनी आराम दायक नहीं है, इसलिए चलते हुए खास ध्यान रखें।
- यहां यात्रा करते हुए अपने सामान का खास ख्याल रखें, क्योंकि इस जंगल में बंदर भी बहुत ज्यादा है।
- यहां एक छोटी झील भी है, जो जंगल की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। अगर आप बच्चों के साथ जा रहे हैं, तो आप अपने साथ जरूरी सामान लेकर चलें।
- यह ऊटी में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है, लेकिन आपको सेफ्टा का ध्यान रखना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, Imdb
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों