herzindagi
image

Ujjain Me Ghumne Ki Jagah: महाकाल की नगरी में इस अद्भुत और रहस्यमयी गुफा नहीं घूमा, तो फिर घूमना है बेकार

Ujjain Hidden Places: अगर आप भी उज्जैन में महाकाल का दर्शन जा रहे हैं, तो हम आपको एक ऐसी गुफा के बारे में जा रहे हैं, जहां आप भी नहीं गए होंगे। गुफा की कहानी काफी रोचक है।
Updated:- 2025-05-08, 17:16 IST

Ujjain Me Ghumne Ki Best Jagah: मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित, ऐतिहासिक और धार्मिक शहर का नाम लिया जाता है, तो उस लिस्ट में टॉप पर उज्जैन जरूर शामिल रहता है। यह खूबसूरत शहर क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित है।

उज्जैन, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। महाकालेश्वर मंदिर का दर्शन करने दुनिया के हर कोने से लोग पहुंचते हैं।

उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर के बारे में तो आप भी जानते होंगे, लेकिन इस शहर में स्थित भर्तृहरि गुफा के बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे, जहां कई पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

उज्जैन में भर्तृहरि की गुफाएं कहां है?

bhartrihari caves in ujjain

भर्तृहरि की गुफाओं का इतिहास और रहस्यमयी कहानी जानने से पहले आपको यह बता दें कि भर्तृहरि की गुफाएं उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है। यह गुफा महाकालेश्वर मंदिर से करीब 4 किमी की दूरी पर स्थित है। महाकालेश्वर मंदिर से आप पैदल या फिर टैक्सी लेकर भी जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Free Seva In Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं को फ्री में मिलती हैं ये सुविधाएं, लाभ उठाना न भूलें

भर्तृहरि की गुफाओं का इतिहास

bhartrihari caves in ujjain history

क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित का इतिहास काफी पुराना बताया जाता है। इन गुफाओं के बारे में कहा जाता है कि इसका इतिहास राजा भर्तृहरि से जुड़ी हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि भर्तृहरि की गुफाओं का निर्माण प्रसिद्ध ऋषि 'भर्तृहरि' के नाम से बनी हैं। भर्तृहरि को एक महान विद्वान और प्रसिद्ध कवि भी माना जाता था।

भर्तृहरि की गुफाओं को लेकर कुछ अन्य लोगों का मानना इसका निर्माण राजा विक्रमादित्य के भाई सौतेले भाई के इसका निर्माण करवाया था। हालांकि, इसका निर्माण किस वर्ष में हुआ था, इसकी सटीक जानकारी नहीं है।

यह विडियो भी देखें

भर्तृहरि की गुफाओं का निर्माण क्यों किया गया था

भर्तृहरि की गुफाओं के निर्माण के पीछे कई कारण हैं हालांकि, एक कारण सबसे अधिक प्रचलित है। किंदवंती के अनुसार, जब भर्तृहरि ने सांसारिक जीवन त्यागने का फैसला किया, उन्हें एक ऐसी जगह की तलाश थी, जहां वो ध्यान कर सकें। भर्तृहरि ने इसी गुफा को ध्यान स्थल के रूप में चुना, जिसके बाद इसे भर्तृहरि गुफा के नाम से जाना जाने लगा।  

भर्तृहरि की गुफाओं की रहस्यमयी कहानी

bhartrihari caves in ujjain in hindi

भर्तृहरि की गुफाओं की रहस्यमयी कहानियां पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं। किंदवंती के अनुसार आज भी इस गुफा में ऋषि भर्तृहरि वास करते हैं। कहा जाता है कि इस गुफा के अंदर भी एक गुफा है, जिसे सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है।

एक अन्य किंदवंती के अनुसार इस गुफा में एक अंदर टूटा हुआ पत्थर है, जिसे देखकर कई लोग मानते हैं कि इस पत्थर से गुफा का भार रोका गया है। आपको बता दें कि इस गुफा को भारतीय शैल-कर्तित वास्तुकला का उदाहरण माना जाता है। गुफा के पास गोपीचंद की मूर्ति भी मौजूद है।

इसे भी पढ़ें: Rudranath Temple: पंच केदार में शामिल रुद्रनाथ मंदिर कैसे पहुंचें और आसपास घूमने की कुछ बेहतरीन जगहें

भर्तृहरि गुफा के आसपास घूमने की जगहें

महाकाल मंदिर के अलावा, भर्तृहरि गुफा के आसपास ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-भर्तृहरि गुफा से कुछ ही दूरी पर स्थित जंतर मंतर, राम घाट, सांदीपनि आश्रम और सिद्ध वट को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
 
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@optimatravels.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।