herzindagi
bhai dooj places to visit in delhi must visit with your sister and brother

भाई दूज स्पेशल: दिल्ली की 3 जगहें जो बनाएगी त्योहार को और भी खास, आप भी जा सकती हैं अपने भाई के साथ

लंबे समय तक काम या पढ़ाई में बिजी रहने के बाद यह दिन दोनों के लिए खास होता है। रोज परिवार की चिंता से दूर आपको अपने भाई-बहन के साथ पहले की तरह खुशी के पल बिताने के लिए बाहर जाना चाहिए। इससे बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं और रिश्ता भी मजबूत होता है।
Editorial
Updated:- 2025-10-21, 15:02 IST

भारत में हर एक त्योहार को खास बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरकीबें सोचते हैं। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते की मजबूती के लिए होता है, लेकिन पूरे दिन घर में बिताना लोगों को मुश्किल है। इसलिए, वह त्योहार के दिन कहीं न कहीं घूमने का प्लान करते हैं, जो लोग शहर से दूर नहीं जा पाते वह शहर में रहकर ही अच्छी लोकेशन सर्च करते हैं। आप भी इस बार थोड़ा सा प्लान और एक्टिविटी जोड़कर भाई दूज को और भी खास और यादगार बना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भाई दूज पर दिल्ली-NCR में घूमने के लिए कुछ अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस बार भाई दूज पर आप अपने भाई के साथ यहां जाने का प्लान कर सकती हैं।

अक्षरधाम मंदिर कब जाएं?

भाई- दूज पर यहां आप शाम के समय जाने का प्लान कर सकती हैं। क्योंकि शाम के समय यहां लाइट एंड साउंड शो भी होता है। शाम के समय मंदिर खूबसूरत लाइटों से भी सज जाता है, इसलिए भी लोग यहां शाम के समय जाना पसंद करते हैं। भाई दूज पर यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ भी जाने का प्लान कर सकती हैं। यहां आपको पानी में नाव की सवारी करने का भी मौका मिलेगा।

bhai dooj places to visit in delhi must visit with your sister and brother

नेहरू प्लैनेटेरियम और साइंस म्यूजियम

मस्ती, सीखने और कुछ नया देखने का मजा अगर आप एक ही जगह चाहती हैं, तो आपके लिए यह बेस्ट है। अगर आपका भाई या बहन छोटी है, तो उन्हें ऐसी जगहों पर जाना अच्छा लगेगा। यह जगह न सिर्फ मनोरंजन देती है बल्कि सीखने का भी मौका देती है। नेहरू प्लैनेटेरियम सितारों, ग्रहों और ब्रह्मांड की दुनिया के बारे में जानने में रुचि रखने वाले लोगों को पसंद आएगी। नेहरू प्लैनेटेरियम के साथ ही पास में स्थित है साइंस म्यूजियम है, आप वहां भी जा सकते हैं। यह घूमने के लिए बेस्ट जगह में से एक है। 

इसे भी पढे़ं- शहर की भीड़ से दूर घूमने के लिए चुनें ये 3 रोमांटिक डेस्टिनेशन

bhai dooj places to visit in delhi must visit with your sister and brother1

हौज खास विलेज और डियर पार्क

भाई दूज पर घूमने के लिए हौज खास विलेज और डियर पार्क भी बेस्ट है। दोनों साथ में ही है, इसलिए एक साथ आपको 2 जगहों पर घूमने का मौका मिल जाता है। अगर आप फोटो की शौकीन हैं, तो दोनों ही जगहें आपको पसंद आएंगी। यहां लेक और पुराने किलों के पास फोटो लें, डियर पार्क में आराम करें। यह दिल्ली के सबसे खूबसूरत और शांत जगहों में से एक माना जाता है

इसे भी पढे़ं- पोस्ट-फेस्टिव वीकेंड में करें ये 3 शांत जगहों की सैर, यहां मिलेगा सुकून और रिलैक्स

hauz khas

इन जगहों के अलावा आप इंडिया गेट, कुतुब मीनार, लाल किला, गुरुग्राम पार्क, नोएडा के मॉल्स भी घूमने का प्लान कर सकती हैं। एक दिन का समय बिताने के लिए यह जगहें भी भाई-बहनों के लिए बेस्ट हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।