बेंगलुरु से मात्र 3 घंटे की दूरी में स्थित हैं ये खूबसूरत जगहें, पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान

अगर आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ एक दिन का ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आप घर के आस-पास ही कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। बेंगलुरु के आस-पास कहीं 3 घंटे की दूरी पर घूमने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
ये जगह सुंदर होने के साथ-साथ सुकून का भी अहसास करवाती हैं। सबसे खास बात यह है कि इस ट्रिप के लिए आपको ऑफिस से एक्स्ट्रा छुट्टी लेने की जरूरत नहीं है। आप वीकेंड पर यहां घूमने जा सकते हैं।
थट्टेकेरे झील (Thattekere Lake)

बेंगलुरु के मध्य में स्थित यह सबसे शांत झील है। यहां आपको लोगों की भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। अगर शहर के शोरगुल से दूर किसी शांती भरी जगह पर जाना है, तो आप यहां जा सकते हैं। हरी-भरी हरियाली से घिरी झील फोटो लवर्स को भी पसंद आएगी। क्योंकि यह बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में स्थित है, इसलिए यह ऑफबीट स्थानों में से एक है।
- दूरी- यह बेंगलुरु शहर से 41 किमी की दूरी पर है। आप 1:30 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं।
- कैसे पहुंचे- आप बन्नेरघट्टा रोड या कनकपुरा रोड में से किसी एक सड़क से यहां आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बैंगलोर में पार्टनर के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें
नंदी हिल्स

बेंगलुरु से अगर 3 घंटे के अंदर की दूरी में कोई जगह ढूंढ रहे हैं, तो इससे अच्छी जगह आपके लिए कोई और नहीं हो सकती है। यहां की पहाड़ियों में एक अलग तरह का आकर्षण है जो आपके ट्रिप को यादगार बना देगा। लचल भरे शहर से यह 60 किमी की दूरी पर स्थित है।
क्योंकि यह लगभग 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसलिए यहां से आपको कई सुंदर नजारों को देखने का मौका मिलेगा। यहां से आप आस-पास की बस्तियों और घाटियों का सुंदर नजारा भी देख सकते हैं। यह बैंगलोर में बेस्ट हिल स्टेशन प्लेस माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह
कनकपुरा

कनकपुरा अपने सुंदर झरनों के लिए जाना जाता है। यहां लोग नाइट ट्रेकिंग के लिए जाते हैं। यह दक्षिण भारत के सर्वश्रेष्ठ ट्रेकिंग में से एक माना जाता है। ताजगी भरा शांत वातावरण परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट है। आप चाहें तो यहां रात गुजार सकते हैं। सितारों से भरे आकाश के नीचे सोना और तम्बू में परिवार के साथ वक्त बिताना एक यादगार अहसास होगा।
- बेंगलुरु से कनकपुरा 63 किमी की दूरी पर है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।