गर्मियां शुरू हो चुकी है और जून की चिलचिलाती गर्मी में शहर में रहने वाले लोगों के लिए वॉटर पार्क ही एक ठंडा साधन है। एक एसी जगह, जहां आप पानी में खूब मस्ती कर सकते हैं और अपने वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं। हर शहर में लोगों को मस्ती करने के लिए झरना या समुद्र का पानी नहीं मिल सकता। इसलिए उनके पास केवल वॉर पार्क ही पानी में मस्ती करने का इकलौता साधन बन जाता है। अगर आप आगरा घूमने गए हैं और इस तपती गर्मी में बच्चों के साथ थोड़ा सुकून चाहते हैं, तो वॉटर पार्क घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि, वॉटर पार्क ही एक ऐसी जगह है, जहां आपको ठंडक मिलेगी और आप गर्मी से परेशान नहीं होंगे।
आगरा में 1000 से कम बजट वाले वॉटर पार्क्स
शार्क द वॉटरवर्ल्ड- यह आगरा के सबसे बड़े और सबसे अच्छा वॉटर पार्क की लिस्ट में आता है। इस वॉटर पार्क की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको एक से एक स्लाइड भी देखने को मिलेंगे, जिसमें आप घंटों तक समय बिता सकते हैं। अक्सर लोग ऐसे वॉटर पार्क्स खोजते हैं, जहां स्पेस ज्यादा होता है और स्लाइड भी अलग-अलग तरह के होते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही खोज रहे हैं, तो यहां जाने का प्लान बना लें।
डॉल्फिन वॉटर पार्क
आगरा का डॉल्फिन वॉटर पार्क भी लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस वॉटर पार्क में भी आपको रेन डांस से लेकर अलग-अलग स्लाइड में मस्ती करने का मौका मिल जाएगा। लेकिन ध्यान रखें कि यह वॉटर पार्क शार्क द वॉटर वर्ल्ड के मुकाबले थोड़ा छोटा है। इसलिए बजट में भी आपको यह थोड़ा सस्ता लगेगा। यहां आपको भीड़ भी कम मिलेगी, इसलिए यात्रा में परेशानी नहीं होगी।
वाम्बो बीच और वाटर पार्क
यह वॉटर पार्क भी आगरा के सबसे बड़े वॉटरपार्क की लिस्ट में आता है। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां का डिजाइन और एक से एक स्लाइड लोगों को ज्यादा आकर्षित करते हैं। अगर आप बच्चों के साथ यहां जा रहे हैं, तो उन्हें यहां ज्यादा मजा आने वाला है। क्योंकि, यहां वूडन से बने पहाड़ से गिरता हुआ पानी बहुत ज्यादा आकर्षित करता है। सफाई के मामले में भी यह जगह अच्छी है और चेंजिंग रूम की सुविधा भी मिलती है। परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इन सभी वॉटर पार्क्स में आप अपने बच्चों के साथ 1000 और 1000 से कम बजट में पूरे दिन मस्ती करके आ सकते हैं। इसके साथ ही, कई वॉटर पार्क्स आजकल टिकट के साथ-साथ खाने का भी ऑफर दे रहे हैं, इसलिए टिकट बुक करते समय आप इन ऑफर्स को जरूर जान लें। आप इन वॉटर पार्क्स की एंट्री फीस से लेकर सभी ऑफर, ऑनलाइन इनकी वेबसाइट से जान सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों