हरियाणा में बच्चों के साथ घूमने की बेहतरीन जगहें ढूंढना एक बड़ी चुनौती होती है। हरियाणा का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में कुरुक्षेत्र का नाम आ जाता है। इसका कारण है, इसका ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। कुरुक्षेत्र ही वो जगह है, जहां महाभारत का युद्ध लड़ा गया था। यहां पर ब्रह्मसरोवर है, जो घूमने के लिए बेस्ट है। यही कारण है कि लोगों के दिमाग में सबसे पहले कुरुक्षेत्र का ही नाम सामने आता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुरुक्षेत्र के अलावा हरियाणा में घूमने के लिए अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अगर आप बच्चों के साथ किसी प्रकृति से जुड़ी हुई जगह पर तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। सुल्तानपुर नेशनल पार्क एक शानदार ऑप्शन है। आपको यहां पहुंचने में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि आप मेट्रो से यहां पहुंच सकते हैं। यह जगह खासतौर पर पक्षी प्रेमियों को ज्यादा पसंद आएगी। यह पार्क प्रदूषण और शहरी भीड़-भाड़ से दूर है, जिससे बच्चों को यहां एक स्वस्थ वातावरण समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। यह हरियाणा में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- हिसार में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें, यहां एंट्री टिकट भी है सस्ती
हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन मोरनी हिल्स केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि माता-पिता को भी अच्छा लगेगा। यह चंडीगढ़ के पास स्थित है और आप हरियाणा व उत्तर भारत के कई बड़े शहरों से आसानी से पहुंच सकते हैं। हरी-भरी पहाड़ियों, झीलों, शांत वातावरण और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा भी उठा पाएंगे।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें-Faridabad के कपल्स को पार्टनर के साथ घूमने के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली, ये जगहें हैं बेस्ट
बच्चों के साथ शाम के समय एक मजेदार आउटिंग के लिए यह जगह बेस्ट है। यह जगह अपने अंतरराष्ट्रीय थीम वाले चहल-पहल के लिए जाना जाता है। मनोरंजन और खाने-पीने के अच्छे ऑप्शन भी यहां मिलते हैं। बच्चों को यहां एक से एक एक्टिविटी करने वाली चीजें मिल जाएंगी। यह परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।