गुजरात राज्य अपने खूबसूरत रंगों, त्योहारों और खानपान के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां पर स्थित वडोदरा को गुजरात राज्य की कल्चरल कैपिटल भी कहा जाता है। जब आप यहां हैं तो आप यहां पर काफी कुछ देख सकते हैं। फिर चाहे वह महल हो या फिर म्यूजियम।
वडोदरा शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है। शहर में ही लक्ष्मी विलास पैलेस, ईएमई मंदिर, बड़ौदा म्यूजियम और पिक्चर गैलरी, सयाजी गार्डन आदि मौजूद हैं। हालांकि, सिर्फ वडोदरा ही आपको घूमने का एक अलग अनुभव प्रदान नहीं करता है, बल्कि आपको इसके आसपास भी देखने व घूमने लायक कई बेहतरीन जगहें मिल जाएंगी।
चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप वडोदरा के आसपास एक्सप्लोर कर सकते हैं-
अगर आपकी इतिहास में थोड़ी सी भी रुचि है तो आपको एक बार चंपानेर जरूर जाना चाहिए। यह वडोदरा के पास सबसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है और इसे भारत के सबसे बेहतरीन ऐतिहासिक स्थानों में से एक माना जाता है। वडोदरा से चंपानेर की दूरी महज 50 किमी है।
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइड चंपानेर-पावागढ़ 8वीं शताब्दी में पाया गया एक आर्कियोलॉजिकल पार्क है। चंपानेर में आप समय के साथ बदलते साम्राज्यों के कारण हिंदू और मुस्लिम स्मारकों की वास्तुकला का एक अद्भुत मिश्रण देख सकते हैं। चंपानेर में आपको कई किले, मंदिर, मस्जिद आदि खंडहर अवस्था में मिल जाएंगे। यहां पर आप कुछ अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं और इतिहास के बारे में जान सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जाना न भूलें
जरवानी वाटरफॉल के करीब समय बिताना यकीनन आपके लिए अच्छा एक्सपीरियंस हो सकता है। हालांकि, इसे देखने के लिए आपको शूलपनेश्वर चिड़ियाघर जाना होगा। वहां पहुंचकर, आप बहुत सारी वनस्पतियों और जीवों को देख सकते हैं।
यह वडोदरा से करीबन 90 किमी की दूरी पर है और इसे वडोदरा के पास सबसे अच्छे वाटरफॉल में से एक माना जाता है। वाटरफॉल तक पहुंचने के लिए, आप या तो ट्रेक कर सकते हैं या फिर सफारी ले सकते हैं। तीसरा विकल्प नेचर ट्रेल वॉक का है। मानसून के समय में वाटरफॉल घूमना काफी अच्छा माना जाता है। (मार्च महीने में इन जगहों का मौसम रहता है सबसे अच्छा)
शूलपनेश्वर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी 607 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली है। यह सैन्चुरी घने पर्णपाती जंगलों से ढके पहाड़ी इलाके से घिरी है। यहां पर आपको जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की एक बड़ी रेंज देखने को मिलेगी। यदि आप वन्य जीवन और प्रकृति के शौकीन हैं, तो शूलपनेश्वर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी में जरूर जाना चाहिए। (कश्मीर की तरह बेहद खूबसूरत है ये गांव)
यहां पर आप तेंदुआ, रीसस मकाक, चौसिंगा, पैंगोलिन, चीतल और कई अन्य जानवरों को देख सकते हैं। शूलपनेश्वर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी वडोदरा के पास सबसे अच्छा बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है। यह वाइल्डलाइफ सैन्चुरी वडोदरा से 145 किमी की दूरी पर है। यहां पर आप जंगलों में ट्रैकिंग और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- खूबसूरती का बेजोड़ नमूना है सागर, आप भी एक बार घूमने पहुंचें
कड़िया डूंगर गुफाएं गुजरात के झगड़िया तालुका में जाजपोर गांव के पास स्थित हैं। वडोदरा शहर से यहां तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह गुफाएं वडोदरा से करीबन 107 किमी की दूरी पर स्थित हैं। ये ऐतिहासिक गुफाएं पहली या दूसरी शताब्दी ईस्वी पूर्व की हैं और इन गुफाओं को एक ही पहाड़ को काटकर बनाया गया है। यहां पर पहाड़ी की चोटी पर एक दुर्गा माता मंदिर है, जो इस स्थल को आध्यात्मिक महत्व भी देता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।