घर पर बनाएं बिहार की प्रसिद्ध चंपारण मटन करी, जानें रेसिपी

बिहार के भोजन को लेकर जब भी बात होती है, तो सबसे पहले जिक्र लिट्टी-चोखा की होती है। बिहार के साथ-साथ पूरे भारत में लिट्टी-चोखा इतना प्रसिद्ध है कि इसे बिहार का राष्ट्रीय भोजन भी कहा जाता है। लेकिन, शायद आपको मालूम हो! अगर नहीं मालूम है, तो आपको बता दें कि जिस तरह वेज के रूप में लिट्टी-चोखा प्रसिद्ध है ठीक उसी तरह लगभग पूरे भारत में पश्चिम चंपारण जिले का 'चंपारण मटन करी' फेमस है। इस लेख में हम आपको इस फेमस नॉन-वेज डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप भी आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने में अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं है। तो आइये जानते हैं।
चंपारण मटन करी Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं चंपारण मटन करी
Ingredients
- मटन-500 ग्राम
- प्याज-300 ग्राम
- लहसुन साबुत-2
- अदरक-लहसुन पेस्ट-3 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- धनिया-हल्दी पाउडर-2 चम्मच
- मिर्च और गरम मसाला पाउडर-2 चम्मच
- साबुत गरम मसाला-1 चम्मच
- सरसों तेल-1 कप
- सौंफ पाउडर-1/2 चम्मच
- दालचीनी-1 चम्मच
- तेजपत्ता-2
- जीरा-1/2 चम्मच
- काली मिर्च-लौंग-1/2 चम्मच
- धनिया पत्ता-1 चम्मच
- दही-1/2 कप
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप मटन को अच्छे से साफ करके किसी बर्तन में में रख लीजिए।
- Step 2:
अब आप एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें जीरा-तेज पत्ता, प्याज, गरम मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक डालकर एक मिनट पकाएं।
- Step 3:
एक मिनट बाद इसमें मटन के साथ हल्दी पाउडर आदि सामानों को डालकर कुछ देर पकाने के लिए छोड़ दीजिए।
- Step 4:
लगभग 15 मिनट बाद इसमें दही के साथ काली मिर्च, गरम मसाला और लौंग को डालकर दीजिए और एक बार चलाकर मटन को ढक दीजिए।
- Step 5:
लगभग 20 मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिए और ऊपर से धनिया पत्ता डालकर कुछ देर बाद खाने के लिए सर्व करें।
- Step 6:
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- चंपारण मटन करी बनाने के लिए सबसे पहले आप मटन को अच्छे से साफ करके किसी बर्तन में रख लीजिए। अब इस बर्तन में दो चम्मच तेल और हल्का हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए और कुछ देर के लिए ऐसे ही रख दीजिए।
- इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रखें। तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा, साबुत मिर्च, तेजपत्ता डालकर कुछ देर कप लीजिए। 2 मिनट बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट के साथ प्याज और हल्दी डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- कुछ देर बाद इसमें मटन के साथ, धनिया पाउडर, काली मिर्च, लौंग दालचीनी और गरम मसाला आदि को डालकर लगभग 7 मिनट पका लीजिए। 7 मिनट बाद इसमें दही और नमक को भी डालकर लगभग 10 मिनट पकने के लिए छोड़ दीजिए।
- 10 मिनट बाद एक बार अच्छे से मटन को चला लीजिए और ऊपर से धनिया पत्ता और कसूरी मेथी को डालकर गैस को बंद कर दीजिए। कुछ देर बाद प्लेट में निकालकर खाने के लिए सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।