Halloween Parties के लिए मशहूर हैं Delhi-NCR की ये शानदार जगहें

Halloween Parties In Delhi NCR: पश्चिमी और यूरोपियन देशों में हैलोवीन डे काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग डरावनी वेशभूषा के साथ पार्टी एन्जॉय करते हैं।
हैलोवीन डे अब भारत में भी बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। भारत में कई लोग डरावनी वेशभूषा पहनकर पार्टी एन्जॉय करते हैं। देश के कई राज्यों में हैलोवीन डे पर पार्टी और डांस का बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है। इस साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन डे मनाया जाएगा।
अगर आप भी हैलोवीन डे के खास मौके पर पार्टी का भरपूर मजा उठाना चाहते हैं, तो दिल्ली-एनसीआर की शानदार जगहों पर पार्टनर या दोस्तों के साथ पहुंच सकते हैं।
हौज खास (Hauz Khas)
अगर आप दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में रहते हैं, तो हौज खास का नाम जरूर होंगे। अगर नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि हौज खास दिल्ली-एनसीआर का पार्टी हब माना जाता है।
हौज खास हैलोवीन पार्टीज के लिए भी काफी फेमस प्लेस माना जाता है। हौज खास में ऐसे कई बार मौजूद है, जो हैलोवीन पार्टीज का आयोजन करते हैं। इन पार्टीज में हजारों कपल्स और ग्रुप्स पार्टी इंजॉय करने पहुंचते हैं। हौज खास में मौजूद सोशल बार में हर साल हैलोवीन पार्टी होती है।
- पता-हौज खास विलेज
- टिकट-दो लोगों के लिए करीब 1500 रुपये।
इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Travel: कपकोट की खूबसूरती के आगे नैनीताल भी लगता है फीका, घूमने का जल्दी प्लान बनाएं
द पियानो मैन जैज़ क्लब (The Piano Man Jazz Club)
अगर आप हैलोवीन पार्टी का भरपूर लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको द पियानो मैन जैज़ क्लब जरूर पहुंचना चाहिए। पियानो मैन जैज़ क्लब में काफी अधिक संख्या में कपल्स और ग्रुप्स पार्टी एन्जॉय करने पहुंचते हैं।
द पियानो मैन जैज़ क्लब में हैलोवीन पार्टी एन्जॉय करने के साथ-साथ पेय पदार्थ और डांस का भी भरपूर मजा उठा सकते हैं। आपको बता दें कि यह हर साल हैलोवीन पार्टी होती है और इस बार भी हो सकती है। (Halloween से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप)
- पता-सफदरजंग एन्क्लेव मार्केट
- टिकट-दो लोगों के लिए करीब 1600 रुपये।
इनफॉर्मल बाई इम्परफेक्टो (informal by imperfecto)
इनफॉर्मल बाई इम्परफेक्टो एक ऐसी जगह जहां हर दिन पार्टी का लुत्फ उठा सकते हैं। वीकेंड में यहां दर्जन से भी अधिक कपल्स और ग्रुप्स पार्टी और मौज-मस्ती करने पहुंचते हैं।
इनफॉर्मल बाई इम्परफेक्टो हैलोवीन पार्टी के लिए भी काफी परफेक्ट प्लेस माना जाता है। यहां बड़े पैमाने पर हैलोवीन पार्टी होती है और काफी अधिक संख्या में लोग भी पहुंचते हैं। यहां शानदार म्यूजिक के साथ हैलोवीन पार्टी का लुत्फ उठा सकते हैं।
- पता-नोएडा
- टिकट-दो लोगों के लिए करीब 2000 रुपये।
इसे भी पढ़ें: नए साल के जश्न के लिए IRCTC का बड़ा तोहफा, यहां करें सस्ते में अपना न्यू ईयर एन्जॉय
हैलोवीन नाइट @अनलॉक (Halloween Night @Unlocked)
अगर आप गुरुग्राम में हैलोवीन पार्टी का बेहतरीन लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको गुरुग्राम में स्थित बार किचन पहुंच जाना चाहिए। बार किचन में हैलोवीन नाइट @अनलॉक के नाम से हर साल बेहतरीन पार्टी का आयोजन होता है।
हैलोवीन नाइट @अनलॉक को एन्जॉय करने के लिए पार्टनर या दोस्तों के साथ भी पहुंच सकते हैं। बार किचन में लजीज फूड्स और पेय पदार्थ का लुत्फ उठाते हुए हैलोवीन पार्टी एन्जॉय कर सकते हैं। (यहां मनाएं अपना हनीमून)
- पता-गुरुग्राम
- टिकट-दो लोगों के लिए करीब 1200-1500 रुपये के बीच में।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।