नीता अंबानी से लेकर दीपिका पादुकोण तक, हैलोवीन पार्टी में स्टार्स का जलवा! देखिए किस अंदाज में नजर आए सभी

हैलोवीन पार्टी में अगर आप भी अपने फेवरेट स्टार्स के लुक का इंतजार कर रही थी, तो आपका इंतजार अब खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर पार्टी की एक से एक तस्वीरें वायरल हो रही है। हैलोवीन पार्टी में केवल बॉलीवुड स्टार्स नहीं बल्कि अंबानी लेडीज ने भी सबका दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया स्टार ऑरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हैलोवीन पार्टी 2025 की वीडियो शेयर की है, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। यह ग्रैंड पार्टी मुंबई में हुई, जिसमें लगभग सभी बड़े स्टार्स नजर आए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के हैलोवीन लुक के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हैलोवीन पार्टी में किस लुक में नजर आई आलिया?
पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 'टॉम्ब रेडर' (Tomb Raider) की लीड रोल लारा क्रॉफ्ट के लुक में नजर आई। यह लुक एडवेंचर के लिए तैयार एक निडर एक्ट्रेस को दिखाता है। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने चोटी वाली हेयरस्टाइल और एक्शन गियर जैसे एक्सेसरीज पहने थे। उनका हॉलीवुड एक्शन हीरोइन लुक सबको पसंद आ रहा है।

लेडी सिंघम के लुक में नजर आई दीपिका पादुकोण
पार्टी में दीपिका एक दमदार पुलिस ऑफिसर के अंदाज में नजर आईं। यह लुक उनका आने वाली फिल्म लेडी सिंघम से प्रेरित होकर था। उन्होंने पुलिस की वर्दी के साथ टोपी और आंखों पर चश्मा भी पहना था। वह वीडियो में आलिया के साथ तस्वीरें करवाते हुए नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें- Google Gemini से Halloween लुक बनाना भी हुआ आसान? इन Hindi AI Prompt से अलग-अलग हेयर स्टाइल और ड्रेस में बन जाएंगी तस्वीरें

रणवीर सिंह के लुक ने खींचा फैंस का ध्यान
हैलोवीन पार्टी में रणवीर सिंह सुपरहीरो डेडपूल (Deadpool) के गेटअप में नजर आए। लाल रंग की कॉस्ट्यूम बिलकुल डेडपूल की तरह दिख रही थी। हमेशा की तरह भरपूर एनर्जी और फन अंदाज के कारण पार्टी का सबसे खास आकर्षण बन रहे थे।

नीता अंबानी ने लूट ली सारी लाइमलाइट
वीडियो में जैसे ही नीता अंबानी नजर आई, फैंस भर-भर कर उनके लुक पर कमेंट करने लगे। अनन्या पांडे ने भी कॉमेंट लिखा, इस बार विनर नीता आंटी हैं। नीता अंबानी ने हॉलीवुड की सबसे क्लासिक और एलिगेंट स्टार ऑड्री हेपबर्न का लुक चुना।
1961 की मशहूर फिल्म 'ब्रेकफास्ट एट टिफनीज' (Breakfast at Tiffany's) में ऑड्री हेपबर्न का जो लुक था, उसी लिक में नीता अंबानी नजर आईं। काली ड्रेस ऑफ-शोल्डर काली ड्रेस, गले में मोतियों का हार और माथे पर छोटा फ्रिंज उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।
इसे भी पढ़ें- Halloween Look में आपके बच्चे भी लगेंगे कूल और स्टाइलिश, लास्ट-मिनट क्रिएटिव कॉस्ट्यूम आइडियाज देखें यहां

काउबॉय लुक में नजर आए आर्यन खान
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान ने पार्टी में 2005 की फेमस हॉलीवुड फिल्म 'ब्रोकबैक माउंटेन' का लुक कैरी किया। वह एन्निस डेल मार के गेटअप में नजर आए। 'ब्रोकबैक माउंटेन' के काउबॉय लुक की पहचान उनकी काउबॉय हैट होती है। उन्होंने भी अपने लुक के साथ हैट कैरी की।

जान्हवी कपूर का 'एंजेला डी मार्को' लुक
पार्टी में जान्हवी कपूर 1988 की कॉमेडी-क्राइम फिल्म 'मैरिड टू द मॉब' के लुक में नजर आईं। फिल्म में एक्ट्रेस गैंगस्टर की पत्नी होती हैं। जान्हवी का यह लुक ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट को दर्शा रहा था।

करण जौहर ने कैरी किया यह लुक
पार्टी में करण जौहर 'ब्रिजर्टन' के हैंडसम लीड रोल लॉर्ड एंथोनी ब्रिजर्टन के लुक में नजर आएं। क्लासी और गंभीर वाइब के साथ-साथ उन्होंने अपने बालों को भी फिल्म की तरह एकदम सिंपल रखा।

इस लुक में नजर आए आकाश अंबानी और श्लोका मेहता
हॉलीवुड की मशहूर 'द एडम्स फैमिली' के लुक को आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता ने कैरी किया। फिल्म में वह आइकॉनिक कपल थे। आकाश अंबानी ने गोमेज एडम्स और श्लोका मेहता ने मोर्टिसिया एडम्स का लुक लिया। आकाश ने फिल्म की तरह ही पिनस्ट्राइप वाला काला सूट पहना वहीं, श्लोका मेहता ने काले रंग का लंबा गाउन पहना। लुक को और ड्रामाटिक बनाने के लिए उन्होंने लाल गुलाबों का गुलदस्ता भी लिया था।

'द टर्मिनेटर' लुक में नजर आए अर्जुन कपूर
हैलोवीन पार्टी के लिए अर्जुन कपूर ने हॉलीवुड एक्टर आर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर की फिल्म द टर्मिनेटर का रोल लिया। वीडियो में वह हाथ में बंदूक लिए हुए भी नजर आए।
View this post on Instagram

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- orry instagram official account, wikipedia, out.com magazine, imdb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।