शिमला-मनाली को भूलकर भारत में यहां मनाएं अपना हनीमून, नजारा देखकर दिल खुश हो जाएगा आपका

अगर आप भी भारत में हनीमून मनाने के लिए कोई खास जगह ढूंढ रहे हैं। लेकिन आपको शिमला मनाली के सिवा कोई ऑप्शन समझ नहीं आ रहा है, तो परेशान मत होइए।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां का ट्रिप प्लान अगर आपने कर लिया, तो आपकी पत्नी बस आपकी तारीफ ही करती रह जाएगी। साथ ही यह प्लान आपके लिए काफी सस्ता भी साबित होगा।
अलेप्पी (Alleppey Travel PLan)
केरल का अलेप्पी बोट रेस, शानदार समुद्र तट और समुद्री चीजों के लिए जाना जाने वाला सबसे बेस्ट हनीमून प्लेस है। इस जगह की खास बात यह है कि यहां आप हनीमून की रात बोट पर गुजार सकते हैं।
- कैसे पहुंचे- यहां तक आने के लिए सबसे पहले आपको कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक की फ्लाइट लेनी होगी।
- इसके सिवा आप एलेप्पी रेलवे स्टेशन की टिकट भी बुक कर सकते हैं।
- यहां 5 से 6 दिन हनीमून के लिए प्रति व्यक्ति खर्चा 10,000 रुपये लगने वाला है। यानि आप 20 हजार में आराम से यहां के लिए अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं। (शादी के लिए बेस्ट जगह)
- अगर आप बोट हाउस में रहने का प्लान कर रहे हैं, तो खर्चा बढ़ सकता है। अगर आप कुछ घंटे के लिए हाउस बोट का मजा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 5,500 रुपये से 18,000 रुपये देने होगें। अगर आप रात भर रहने का प्लान करते हैं, तो इसका किराया 20,000 रुपये तक है।
- जाने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से फरवरी तक का महीना सबसे सही होता है।
कोवलम (Kovalam)
यहां हनीमून मनाने के बाद आपका बार-बार इस जगह जाने का मन होगा। केरल के कोवलम में आप जब अपने पार्टनर के साथ समुद्र तटों पर सनसेट का नजारा देखेंगे , तो वाकई आप साथ बिताए सुकून भरे पल को कभी नहीं भूल पाएंगे। कपल्स के फेवरेट लिस्ट में इस जगह का नाम जरूर आता है।
- कोवलम में खास चीजें - यहां आप लाइटहाउस बीच, हवा बीच, समुद्र बीच, आयुर्वेद और कल्याण, सर्फिंग, लकड़ी की नाव की सवारी, खरीदारी और टेस्टी समुद्री भोजन का मजा उठा पाएंगे।
- कैसे पहुंचे- त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए आपको फ्लाइट टिकट लेना होगा। (प्री-वेडिंग फोटोशूट को बनाएं यादगार)
- अगर आप ट्रेन से ट्रैवल कर रहे हैं, तो त्रिवेंद्रम सेंट्रल रेलवे स्टेशन यहां से 15 किमी की दूरी पर स्थित है।
- समय- अक्टूबर से फरवरी तक का महीना यहां जाने के लिए बेस्ट होता है।
- यहां आपको ट्रैवल का खर्चा प्रति व्यक्ति 15000 रुपये तक पड़ जाएगा।
इसे भी पढ़ें- हनीमून मनाने के लिए नहीं है पैसे तो इस तरह बनाएं अपने घर के आसपास घूमने की प्लानिंग
मुन्नार (Munnar)
केरल का यह हिल स्टेशन भारत के सबसे बेहतरीन हनीमून स्थानों में से एक है। यह जगह '50 शेड्स ऑफ ग्रीन' से डूबा हुआ है। यह पूरी जगह हरे-भरे चाय के बागानों से घिरी हुई है। हरा-भरा मनमोहक दृश्यों आपके प्यार को को और भी ज्यादा मजबूत बनाएगा।
- कैसे पहुंचें- यहां पर आप कोचीन हवाई अड्डे जा सकते हैं। अगर आप ट्रेन से ट्रैवल कर रहे हैं, तो निकटतम रेलवे स्टेशन अलुवा है जो मुन्नार से 110 किमी की दूरी पर स्थित है।
- खर्चा- यहां आपको प्रति व्यक्ति 8,000 रुपये खर्चा होगा।
- 5 से 6 दिन हनीमून प्लान के लिए अक्टूबर से फरवरी का महीना सबसे अच्छा है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।