Valentine Day को बनाना चाहती हैं खास, तो Noida की इन जगहों पर पार्टनर संग करें लव डे सेलिब्रेट

Noida Best Places For Valentines: अगर आप वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए नोएडा के आस-पास की जगह सर्च कर रही हैं तो इन जगहों पर जरूर करें विजिट।

Valentines Day celebration place in noida

Valentine Week की शुरूआत हो चुकी है। प्यार के सप्ताह को खास बनाने के लिए हर एक कपल्स अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं। वैलेंटाइन वीक कपल के लिए काफी अहम होता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ टाइम स्पेंड करना चाहती हैं या फिर कुछ रोमांटिक पल बिताना चाहती हैं तो आप नोएडा की इन जगहों को विजिट कर सकती हैं। चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में।

आज वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर से पहली बार दिल की बात कहने जा रहे हैं इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं।

सेक्टर 18 कैफे (Sector 18 Cafe)

नोएडा का सेक्टर 18 कैफे बेहद ही खास है। यह एक ऐसी जगह है जहां शाम के समय बेहद ही मनमोहक दृश्य रहता है। यहां आपको बड़े ब्रांड्स के स्टोर, फूड आउटलेट, कैफे इसके साथ ही यहां आपको जाने-माने मॉल भी मिल जाएंगे। शाम की लाइट से जगमगाती यह जगह किसी विदेशी सड़क से कम नहीं लगती है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना चाहती हैं तो इस जगह पर जरूर जाएं। यहां का नियर बाई मेट्रो स्टेशन सेक्टर 18 है।

ग्रेटर नोएडा मॉल (Greater Noida Mall)

greater noida mall

ग्रेटर नोएडा मॉल नोएडा का सबसे बड़ा मॉल है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अलग एक्सपिरियंस करना चाहती हैं तो इस मॉल को जरूर विजिट करें। इस मॉल की खास बात यह है कि यहां पर एक झील मौजूद है। जो सिर्फ देखने के लिए है बल्कि आप वोट पर बैठकर घूम भी सकती हैं। मतलब आप झील में मौजूद नीले पानी में गोंडोला की सवारी कर सकती हैं। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ जिप लाइन राइड, बॉलिंग एली, ट्रैम्पोलिन पार्क, 7डी सिनेमा, सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स और वीआर जैसी एक्टिविटी का मजा ले सकती हैं। (वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर को दें ये 5 गैजेट्स)

फ्लाइंग डाइन रेस्टोरेंट (Flying Dine Restaurant)

flying resturent

अगर आप अपने पार्टनर के साथ हवा में उड़ते हुए लंच या डिनर करना चाहती हैं तो आप नोएडा में स्थित फ्लाइंग डाइन रेस्टोरेंट जरूर जाएं। यहां आपको जमीन से 160 फीट ऊपर हवा में ले जाकर बैठा दिया जाएगा। इसके बाद आप आसमान की ऊंचाई पर खाने का लुफ्त उठा सकती हैं।(लड़कियों को प्रपोड करने का बेहतरीन तरीका)

इसे भी पढ़ें- Propose Day 2024: जानें इस दिन का इतिहास और इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Valentine's Day: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए कुछ करना है खास, तो जानें यहाँ पर अलग अलग अंदाज़| HerZindagi पर Valentine Day Week सेलिब्रेट करने के लिए जानें डेट आइडियाज, गिफ्ट, प्रपोजल आइडियाज, विशेष, मैसेज और बहुत कुछ। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे Valentine's Day पेज पर।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP