क्नॉट प्लेस को स्पेशल बनाती हैं ये 3 चीजें

ये 3 चीजें क्नॉट प्लेस को स्पेशल बनाती हैं, जब नई दिल्ली बनी तो उस समय ब्रिटिश सरकार को एक सुन्दर बाजार की कमी महसूस हुई। 1929 में उस बाजार की नीव रखी गई जिसे आज क्नॉट प्लेस मार्केट के नाम से जाना जाता है।
Updated:- 2018-08-24, 18:03 IST
connaught place  best things

ये 3 चीजें क्नॉट प्लेस को स्पेशल बनाती हैं, जब नई दिल्ली बनी तो उस समय ब्रिटिश सरकार को एक सुन्दर बाजार की कमी महसूस हुई। 1929 में उस बाजार की नीव रखी गई जिसे आज क्नॉट प्लेस मार्केट के नाम से जाना जाता है।

दिल्ली घूमने आने वाले लोग जितनी उत्सुकता के साथ कुतुब मीनार, लाल किला या संसद भवन देखने जाते हैं उतने ही उत्साह के साथ वे सीपी यानी  कनॉट प्लेस भी देखना चाहते हैं। ऐसा व्यक्ति जो पहले कभी कनॉट प्लेस ना आया हो उसने इस जगह के बारे में इतना कुछ सुना होता है कि वह दिल्ली आने पर यहां जरूर आता है। 

ऐसा माना जाता है कि कनॉट प्लेस दुनिया का पांचवां सबसे महंगा मार्केट है और सबसे महंगे ऑफिस डेस्टिनेशन की लिस्ट में चौथे नंबर पर है लेकिन क्या आप जानती हैं इस जगह को क्या स्पेशल बनाता है। 

connaught place  best things

जनपथ शॉपिंग 

अगर आप शॉपिंग के लिए एक ऐसी जगह की खोज में हैं जहां आपको ड्रैस, ज्यूलरी से लेकर हैंडबैग आदि सभी वाजिब दाम में मिल जाएं तो आप बिना सोचे-समझे जनपथ मार्केट की ओर रुख कर सकती हैं। शॉपिंग के लिए फेमस जनपथ मार्केट में आपको काफी सस्ते दामों में फैशनेबल ड्रेसेज और फुटवियर्स मिल जाएंगे। 

क्नॉट प्लेस को जनपथ मार्केट स्पेशल बनाती हैं, ऐसा नहीं है कि यहां सिर्फ इंडियंस ही शॉपिंग करने के लिए आते हैं बल्कि विदेशों से इंडिया घूमने आने वाले टूरिस्ट्स भी आपको यहां शॉपिंग करते हुए मिल जाएंगे। 

connaught place  best things

ओडियन पान 

अगर आप पान खाने की शौकीन हैं और टेस्टी डिनर के बाद पान खाना चाहती हैं तो पहुंच जाइए कनॉट प्लेस के ओडियन पान शॉप पर जिसने पिछले कई सालों से अपने लिए एक फैन फॉलोइंग तैयार की हुई है। 

 

ठाकुर ओडियन मिलन पान वाले की दुकान के मालिक राजेश सिंह का कहना है, "हमारी दुकान के सामने ओडियन सिनेमा होने के कारण इस दुकान का नाम ओडियन पान वाला रखा गया था। हमारी दुकान लगभग 1950 के दौरान बनी। उस समय आसपास कोई और पान की दुकान नहीं थी। फिर कुछ समय बाद हमारी दुकान के साथ में ही शुक्ला ओडियन पान की दुकान खुल गई। इसलिए हमने अपनी दुकान का नाम ठाकुर ओडियन मिलन पान कर दिया।"

connaught place  best things

ऑक्सफर्ड बुक स्टोर 

अगर आपको किताबों से प्यार है और आप सिर्फ अपनी पसंदीदा किताब खरीदने नहीं बल्कि अपने फेवरिट राइटर से मिलने की चाहत भी रखती हैं तो पहुंच जाइए कनॉट प्लेस स्थित ऑक्सफर्ड बुक स्टोर। यहां हर दिन नई-नई बुक्स लांच होती रहती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।