herzindagi
best museum in panchkula haryana must visit with kids on this weekend

Explore Panchkula Top Museum: पंचकूला के इन म्यूजियम में बच्चों को अभी तक नहीं ले गए हैं घुमाने, तो इस वीकेंड जाने का बनाएं प्लान

म्यूजियम में ऐतिहासिक हथियार, पुरानी चित्रकला, मूर्तिकला और अन्य कलाकृतियां रखी होती हैं। ऐसी ऐतिहासिक चीजें आपको म्यूजियम के अलावा और कहीं देखने को नहीं मिलेगी। क्योंकि सालों पहले बनी इन चीजों को संभालकर रखा गया है।
Editorial
Updated:- 2024-11-04, 16:30 IST

बच्चों को म्यूजियम घुमाने से उनके ज्ञान और समझ में बढ़ोतरी होती है। वीकेंड पर जरूरी नहीं है कि आप उन्हें घुमाने के लिए मॉल या पार्क ही लेकर जाएं। अगर आप बचपन से ही बच्चों को इस तरह की जगहों पर लेकर जाएंगे, तो उनकी सोच और समझ इसी तरीके से आगे बढ़ेगी। .यहां विज्ञान, इतिहास, कला और भूगोल से जुड़े कई पहलू देखने और समझने को मिलते हैं। जिन चीजों की तस्वीरें वह किताबों में देखते हैं, उसे अगर उन्हें आंखों के सामने देखने को मिल जाए, तो यह और भी ज्यादा अलग अहसास करवाते हैं।

इसे फिर वह और अच्छे से समझ पाते हैं। यह उनकी याददाश्त और समझ को मजबूत करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पंचकूला के कुछ फेमस म्यूजियम के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने बच्चों को घुमाने लेकर जा सकते हैं।

भारतीय सेना युद्ध स्मारक

best museum in panchkula haryana must visit with kids on this weekend

यहां इतिहास को विस्तार से जानना और पिछले वर्षों के दौरान हमारे सशस्त्र बलों द्वारा उपयोग किए गए उपकरणों को देखना अच्छा लगेगा। यहां देश के विभिन्न प्रकार के मॉडल और विभिन्न युद्धों के दौरान अधिकारियों द्वारा पहनी गई वर्दी भी देखी जा सकती है। इसके अलावा वीडियो रूम में अच्छी फिल्में भी दिखाई जाती हैं, जहां 1947 से 1965 और इसके बाद देश में होने वाले युद्द के बारे में विस्तार से बताया जाता है।

  • लोकेशन- भारतीय सेना युद्ध स्मारक, चंडीमंदिर छावनी, दारा खरोनी, पंचकुला

इसे भी पढ़ें-  पंचकूला के आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन

हेरिटेज गार्डन

यह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बहुत अच्छा बगीचा है। यह मुख्य सड़क के किनारे पर है। इसका बाहरी लुक भी काफी अच्छी है। अगर आप बच्चों के साथ आ रहे हैं और खेलने के साथ-साथ बच्चों को पौधों के बारे में भी बताना चाहते हैं, तो आप यहां उन्हें ले जा सकते हैं। यह हरियाणा में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- हल्लोमाजरा, चंडीगढ़ - पंचकूला रोड

इसे भी पढ़ें- मात्र 5000 में पूरा हो जाएगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर, नए साल पर इस तरह करें प्लानिंग

 

हरियाणा पुरातत्व संग्रहालय

museum in panchkula haryana must visit with kids on this weekend

इस संग्रहालय में सिंधु घाटी सभ्यता, कुषाण और गुप्त काल जैसे ऐतिहासिक चीजों से आप जुड़ पाएंगे। यहां की प्रदर्शनी में प्राचीन बर्तन, हथियार, सिक्के, और मिट्टी की मूर्तियां शामिल हैं। यहां आपको हरियाणा के इतिहास से जुड़ी कई चीजें देखने और समझने को मिलेगी। बच्चों को ऐसी जगहों पर आना अच्छा लगेगा।

  • लोकेशन- MVW3+2Q3, बुडनपुर, पंचकुला, हरियाणा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।