9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहे हैं। देशभर में माता के पर्व को लेकर अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह मंदिरों को फूलों से सजाया जा रहा है। कई जगहों पर नवरात्रि को लेकर मेले का भी आयोजन किया गया है।
माता के इस पर्व में हर कोई अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए जाता है। अगर आप भी चैत्र नवरात्रि में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इंदौर के इन फेमस मंदिरों माथा टेकने जा सकते हैं। इन मंदिरों का इतिहास चमत्कारी माना जाता है। कहा जाता है कि जो लोग चैत्र नवरात्रि में यहां सच्चे मन से दर्शन करने आते हैं, माता उनकी सभी मुरादें पूरी करती हैं।
View this post on Instagram
इस मंदिर में आप एक साथ माता के 9 स्वरूपों के दर्शन कर पाएंगे। मंदिर में माता की 9 मूर्तियों विराजमान है। इस मंदिर को शादी और संतान प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि यहां वो लोग आते हैं, जिनकी शादी नहीं हो पा रही है या फिर जो संतान प्राप्ति के लिए परेशान है। यहां दूर-दूर से नव विवाहित जोड़े भी माता के आर्शिवाद के लिए आते हैं।
इसे भी पढ़ें- खूबसूरती की मिसाल है इंदौर की छिपी हुई ये जगहें, हनीमून के लिए बनाएं यहां जाने का प्लान
यह विडियो भी देखें
माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण देवी अहिल्याबाई होलकर ने 1766 में किया था। यहां माता महिषासुर मर्दिनी के रूप में विराजमान है। यहां चैत्र नवरात्रि में मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती हैं और कई बार पैर रखने की जगह भी नहीं बचती है। यह इंदौर का फेमस मंदिर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- मध्यप्रदेश घूमने गए और ये 3 जगहें नहीं देखीं, तो क्या देखा
अन्न की देवी के रूप में इस मंदिर में माता को पूजा जाता है। जिंदगी भर लोगों का आर्शिवाद लोगों पर बना रहे और उन्हें कभी भूखे पेट न सोना पड़े। इसकी कामना के लिए लोग यहां आते हैं। इसके अलावा कांच मंदिर में भी माता के दर्शन के लिए आ सकते हैं। अगर आप राम नवमी पर
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।