रात के खाने में ट्राई करें ये 3 क्विक एंड लाइट रेसिपीज, पेट भी खुश और स्वाद भी भरपूर

रात के खाने के लिए अगर आप आसान और हल्की रेसिपीज तलाश कर रही हैं, जो पेट के लिए आरामदायक और स्वाद में भरपूर हो। ऐसे में आप सूजी बेसन चीला, दलिया और रवा उपमा जैसी डिशेज बना सकती हैं।
Updated:- 2026-08-28, 18:22 IST
best light and healthy dinner recipes

रात का खाना हमेशा ऐसा होना चाहिए जो पेट के लिए हल्का हो, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि स्वाद से समझौता किया जाए। अक्सर पूरे दिन की भागदौड़ के बाद किचन में ज्यादा देर खड़े होने का मन नहीं करता, ऐसे में कुछ झटपट और टेस्टी बन जाए तो बात ही अलग है। थकान भरे दिन के बाद अगर आप भी कुछ ऐसा तलाश रहे हैं जो मिनटों में तैयार हो जाए, तो आज हम आपको 3 ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप डिनर में बना सकती हैं।

इन्हें बनाना बेहद आसान है क्योंकि इनमें घर की ही सामान्य सामग्रियों का इस्तेमाल होता है। तो फिर देर किस बात की, आइए जानते हैं इन क्विक और लाइट रेसिपीज के बारे में।

रात के खाने में बनाएं ये 3 रेसिपी

दिनभर काम करने के बाद रात में हल्का खाने का मन करता है। इतना ही नहीं रात का हल्का खाना पेट और पाचन दोनों को सही रखता है। नीचे जानें रात में अगर कुछ लाइट खाना हो, तो क्या बनाया जा सकता है?

1. सूजी बेसन चीला बनाएं

रात के खाने में अगर आप कम समय में बनने वाली रेसिपी खोज रही हैं, तो सूजी बेसन चीला बना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-

sooji besan chilla

  • सरबमैदा-आधी कटोरी
  • बेसन-3 बड़े चम्मच
  • दही-3 बड़े चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • राई- आधा चम्मच
  • करी पत्ता-10-12
  • पानी-बैटर घोलने के लिए
  • तेल-1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, बेसन और दही डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल बना लें।
  • एक छोटे पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें। इसमें राई और करी पत्ता डालें, जब राई चटकने लगे, तो इस तड़के को तैयार किए हुए बैटर में मिला दें।
  • अब बैटर में स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • तवे को मध्यम आंच पर गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं।
  • अब एक बड़ा चमचा भरकर बैटर तवे के बीच में डालें और गोल-गोल फैला लें।
  • चीले के किनारों पर थोड़ा तेल लगाएं। जब यह नीचे से सुनहरा हो जाए, तो इसे पलट दें।
  • दोनों तरफ अच्छे सेंकने के बाद इसे चटनी के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- Appe Pan Recipes: लिट्टी-चोखा से चॉको लावा केक तक, अप्पे पैन में बनाएं ये 5 लाजवाब डिशेज

2. डिनर में बनाएं स्वादिष्ट दलिया 

दलिया पेट के लिए बहुत हल्का होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। नीचे पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी- 

  • दलिया- आधी कटोरी
  • सब्जियां- गाजर, मटर, बीन्स (अपने पसंद के हिसाब से)
  • नमक-स्वादानुसार
  • मसला-जरूरत के हिसाब से 
  • तेल-1 चम्मच

masala daliya

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक पैन या कुकर में 1 चम्मच घी या तेल गरम करें।
  • इसमें दलिया डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा और खुशबू आने तक 2-3 मिनट भून लें।
  • अब कुकर या पैन में कटी हुई गाजर, मटर और बीन्स डालें।
  • सब्जियों को दलिया के साथ 1 मिनट के लिए हल्का सा भूनें।
  • इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और जरूरत के हिसाब से मसाले जैसे थोड़ी सी हल्दी और मिर्च मिला लें।
  • अब इसमें डेढ़ से दो कटोरी पानी डालकर अच्छी तरह चलाएं।
  • अगर आप कुकर में बना रहे हैं, तो ढक्कन बंद करके मीडियम आंच पर 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं।
  • कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने के बाद ढक्कन खोलें।
  • गरमा-गरम वेजिटेबल दलिया तैयार है। अब इसे सर्व करें।

3. रात के खाने में बनाएं रवा उपमा

रात के खाने में अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है, कि आज क्या बनाएं, तो आप रवा उपमा बना सकती हैं। इसके लिए नीचे पढ़ें पूरी प्रक्रिया-

  • रवा -1 कटोरी
  • बारीक कटी सब्जियां-प्याज, टमाटर, गाजर और हरी मटर
  • राई-आधा चम्मच
  • चना दाल और उड़द दाल-1-1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
  • करी पत्ता-8-10
  • हरी मिर्च-1-2 (बारीक कटी हुई)
  • तेल या घी-2 बड़े चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • पानी-ढाई से तीन कटोरी
  • हरा धनिया-बारीक कटा हुआ

suji-upma-1734533007095

बनाने की तरीका

  • एक कड़ाही में बिना तेल के सूजी डालें।
  • अब इसे मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा भून लें।
  • फिर इसे एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें।
  • अब कड़ाही में 2 चम्मच तेल या घी गरम करें।
  • इसमें राई, चना दाल, उड़द दाल, करी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए चटकाएं।
  • इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालकर भूनें।
  • फिर गाजर, मटर और टमाटर डालकर सब्जियों के नरम होने तक पकाएं।
  • स्वादानुसार नमक और थोड़े से मसाले मिला लें।
  • अब भुनी हुई सब्जियों में ढाई से तीन कटोरी पानी डालें और पानी में एक अच्छा उबाल आने दें।
  • जब पानी उबलने लगे, तो गैस की आंच धीमी कर दें।
  • अब भुनी हुई सूजी को थोड़ा-थोड़ा करके डालें और साथ ही दूसरे हाथ से लगातार चलाते जाएं।
  • कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकने दें।
  • आखिर में गैस बंदकर बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं।
  • अब इसे खाने के सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- Curdled Milk Uses: दूध फटने पर हर बार पनीर क्यों बनाना? इन 3 तरीकों से करें इसका स्मार्ट इस्तेमाल

इन 3 रेसिपीज को आप रात के खाने में बनाकर खा सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific, Ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।