स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी रखना है बरकरार? तो बेसन से बने चीले को घर पर करें ट्राई

दिन का पहला मील यानी नाश्ता हैवी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होना चाहिए। ऐसा तो आपने सुना ही होगा। वहीं स्वाद के चक्कर में आजकल हम सुबह से लेकर रात तक में न जाने कितना ही जंक फ़ूड खा लेते हैं। ऐसा ज्यादातर बच्चे करते हैं।
एक मां होने के नाते बच्चों की सेहत और स्वाद का ख्याल रखना हम सभी का फर्ज होता है। बता दें कि इसके लिए भी आप आसानी से घर पर हेल्दी ब्रेकफास्ट तैयार कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं बेसन के बने चीले की आसान रेसिपी, जो न केवल आपके मुंह के स्वाद का भी ख्याल रखेंगे और आपकी सेहत को भी नजरअंदाज नहीं करेंगे।
बेसन का चीला रेसिपी Recipe Card
बेसन का चीला बनाने का आसान तरीका
Ingredients
- 1 कटोरी बेसन
- 250 ग्राम पनीर
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार लाल मिर्च
- 1 शिमला मिर्च
- 2 प्याज
- 1 टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- रिफाइंड ऑयल
- कसूरी मेथी
- अजवाइन
Step
- Step 1:
सबसे पहले बेसन और पानी की मदद से बैटर तैयार कर लें और इसमें स्वादानुसार नमक, अजवाइन और मिर्च डाल लें।
- Step 2:
साथ ही अपनी पसंद की सब्जियों को बारीक काटकर मिला लें।
- Step 3:
चीले के बैटर को तवे में डालकर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक पकने दें।
- Step 4:
एक बाउल में पनीर के साथ मसालों को मिक्स कर लें और चीले के अंदर इस स्टफिंग को डाल दें।
- Step 5:
मनपसंद चटनी के साथ इसे परोस लें और लीजिये यह आपका बेसन से बना चीला खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
बेसन चीला बनाने की विधि
- सबसे पहले 1 कटोरी मूंग की दाल को मिक्सर में डालें और इसमें करीब आधा कप पानी मिला लें। इसमें स्वाद-अनुसार 1 या 2 हरी मिर्ची को काट कर डाल सकते हैं।
- इसके करने के बाद इसमें स्वाद अनुसार मसाले जैसे लाल मिर्च, नमक, अजवाइन डाल लें। आप चाहे तो इसमें कसूरी मेथी को डाल सकते हैं।
- इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च जैसी अन्य चीजें मिला सकती हैं। इसके बाद अच्छी तरह से इसे आपस में मिला लें।
इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए बनाना चाहती हैं हेल्दी ब्रेकफास्ट? मूंग दाल चीला की यह झटपट रेसिपी आएगी आपके काम
- अब तवे को अच्छी तरह से गर्म करके इसपर 1 चम्मच रिफाइंड ऑयल की डालें और धीमी आंच पर करछी की मदद से चीले के बैटर को फैला कर गोलाई में डालें।
- इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पकने दें। इसके बाद इसे पलटा दें और दूसरी तरफ भी पकने दें। इसे सही तरीके से पकने दे ताकि यह कहीं से भी कच्चा न रहने पाए।
- अब एक बाउल में करीब 250 ग्राम पनीर मैश कर लें और इसमें स्वाद अनुसार मसाले जैसे लाल मिर्च, नमक, अजवाइन डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस पनीर की फिलिंग को चीले के अंदर डालकर स्टफ कर लें।
- अपनी मनपसन्द चटनी जैसे हरी या लाल के साथ आप इसे परोस लें। लीजिये आपका बेसन से बना हेल्दी चीला खाने के लिए तैयार है।
अगर आपको बेसन से बना चीला बनाने की आसान रेसिपी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।