नैनीताल में कम खर्च में उठाएं इन शानदार एक्टिविटी का आनंद, आ जाएगा मजा

Nainital Activities: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। पहाड़ों को आनंद लेने के लिए लोग नैनीताल जाना पसंद करते हैं। बता दें कि नैनीताल में सुंदर नजारों के साथ-साथ आप कुछ एक्टिविटी भी ट्राई कर सकते हैं। नैनीताल में ढेर सारी एक्टिविटी के विकल्प मौजूद हैं, जिसे आप बिना किसी ज्यादा खर्च के ट्राई कर सकते हैं।
नैनीताल में करें बोटींग
नैनीताल के नेनी लेक में भी बोटींग होती है, जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। बोटींग करने के लिए कम से कम आपको 250 रुपये की टिकट जरूर लेनी होगी। आप चाहें तो बोट को खुद भी चला सकते हैं या ड्राइव को भी चलाने के लिए कह सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Bhimtal Travel Guide: बेहद खूबसूरत है ये हिल स्टेशन, कम खर्च में घूमकर पूरे परिवार को आ जाएगा मजा
नैनीताल रोपवे
नैनीताल के स्नो व्यू पॉइंट का आनंद उठाने के लिए आपको नैनीताल रोपवे में बैठना होगा। रोपवे आपको नीचे से ऊपर ले जाता है, जहां से आपको खूबसूरत नजारा, हरियाली और शानदार नजारा दिखाता है। नैनीताल रोपवे की टिकट 350 रुपये है। 12 साल से कम उम्र के बच्चों को टिकट का कम खर्च देना होगा।
360 डिग्री व्यू
नैनीताल के स्नो व्यू में एक एडवेंचर पार्क है, जहां आप 360 डिग्री व्यू का आनंद ले सकते हैं। 360 डिग्री व्यू में आपको एक पोल पर ऊपर तक ले जाया जाता है, जहां से गोल-गोल घुमाकर पूरा नजारा दिखाया जाता है। 360 डिग्री व्यू की कीमत 250 रुपये है।
पैराग्लाइडिंग
आसमान से उड़ान भरकर आप नैनीताल में पैराग्लाइडिंग का भी अनुभव कर सकते हैं। नैनीताल में कई ऑपरेटर किफायती पैराग्लाइडिंग पैकेज पेश करते हैं, जिसका आप आनंद उठा सकते हैं। नैनीताल की पैराग्लाइडिंग पूरे भारत में फेमस।
इसे भी पढ़ेंः सस्ते में घूम सकते हैं नैनीताल, इन होमस्टे का किराया है एकदम कम
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।