बेंगलुरु भले ही एक बिजी शहर हो, लेकिन यहां रहने वाले लोग अपने रोजमर्रा के बिजी समय के बीच भी सुकून के पल खोज ही लेते हैं। शहर में रहने वाले लोगों के लिए काम के प्रेशर को खत्म करने का एक मात्र सहारा है कि वह कहीं घूमने जाएं। बारिश के मौसम में बेंगलुरु में रहने वाले लोगों को शहर से कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि, वह शहर में रहकर ऐसी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं, जो उन्हें हरा-भरा सुंदर नजारा पेश करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अवलाबेट्टा (Peaceful Weekend Getaways Bangalore)
कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर की इस खूबसूरत जगह से शहर का नजारा देखना वाकई मजेदार लगता है। यह ऐसी जगह है, जहां ज्यादा भीड़ नहीं आती। नंदी हिल्स की जगह आप यहां घूमने का प्लान बना सकती हैं। यह बेंगलुरु से लगभग 2 घंटे की दूरी पर है। 1 दिन का ट्रिप प्लान कर रहे लोग यहां आ सकते हैं। यह एक एक शांत और हरी-भरी पहाड़ी वाली जगह है।
- कैसे जाएं- बेंगलुरु से NH-44 हाईवे पर चलते हुए पैर सेंड्रा नाम के गांव के पास से अवलबेत्ता का रास्ता निकलता है। आप आस-पास लोगों से इसके बारे में पूछ सकते हैं।

हलनायकनहल्ली झील
यह ऐसी खूबसूरत झील है, जिसके बारे में आपको कोई नहीं बताने वाला है। मानसून में यह झील और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। यह झील डोड्डकैनाली और सरजापुर रोड पर स्थित है। यह मौसमी झील है, मानसून में ही इसका नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। घूमने का सही समय जुलाई से सितंबर है। यह बेंगलुरु के पास घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- कैसे जाएं- डोड्डकैनाली और सरजापुर रोड की रोड से आगे बढ़ें और हलनायकनहल्ली लेक रोड पकड़ लें। हलनायकनहल्ली बस स्टैंड से झील की दूरी लगभग 10 मिनट की है।

चिंतामणि जलप्रपात
बेंगलुरु में रहकर अगर आप इस खूबसूरत जगह का नजारा देखने नहीं गए, तो आपको अफसोस होने वाला है। यह कर्नाटक के रामनगर इलाके में स्थित है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे का समय लगेगा।
- कैसे जाएं- यहां पहुंचने के लिए पहले आपको कनकपुरा रोड पर जाना होगा। फिर संगमा या मेकेदातु की ओर जाने वाली सड़क पर चलते रहें। लगभग 80-90 किमी चलने के बाद आप चूंची फॉल्स पहुंच जाएंगी।
इसे भी पढ़ें-बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से लाल बाग गार्डन जाना होगा महंगा, जानें ऑटो से पहुंचने पर कितना आएगा खर्च
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों