बेंगलुरु में कई खूबसूरत मंदिर हैं, जिनका इतिहास सदियों पुराना बताया जाता है। कई वर्षों पुराने होने के बाद भी यह मंदिर नए और सुंदर लगते हैं। यहां ऐसे कई मंदिर है, जहां दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आना पसंद करते हैं। आप यहां किसी भी दिन चले जाएं, आपको हर दिन यहां भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी। त्योहारों के समय तो इन मंदिरों के बाहर लंबी लाइनें लग जाती है। लोगों को माता के दर्शन के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु में स्थित मां दुर्गा के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर
यहां मंदिर में स्थित माता की सुंदर मूर्ति लोगों को आने के लिए मजबूर करती है। मंदिर में देवी के साथ-साथ अन्य देवताओं का भी पूजा होती है। त्योहारों के समय मंदिर को खास तरह से सजाया जाता है। मंदिर काफी बड़ा है, जहां 80 से 100 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। यहां बड़ा हॉल है, जहां धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस मंदिर की सबसे अच्छी बात यह भी है कि पार्किंग की सुविधा भी आपको मंदिर के सामने ही मिल जाएगी।
- लोकेशन- 17वीं क्रॉस रोड, नगरभवी प्रथम चरण, चरण 2, चंद्र लेआउट, बेंगलुरु
- समय- सुबह 6:30 से 11:30, शाम 5:30 से 8:30, दोपहर में मंदिर बंद रहता है।
श्री दुर्गा देवी शेरावाली मंदिर
यह मंदिर यह अच्छी जगह पर स्थित है। मंदिर का रखरखाव अच्छे से किया जाता है और मंदिर के अंदर सफाई पर भी पूरा ध्यान रखा जाता है। अगर आप कम भीड़-भाड़ वाले और शांत मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। मंदिर में जाने से पहले आप समय का ध्यान रखें। दुर्गा माता के अलावा आपको यहां अन्य भगवान के भी दर्शन हो जाएंगे।यहभारत में फेमस मंदिर मेंसे एक है।
- लोकेशन- बीईएमएल मेन रोड, न्यू थिप्पसंद्र रोड के बाहर, एचएएल तीसरा चरण, न्यू थिप्पसंद्र, बेंगलुरु
- समय- सुबह 6:30-दोपहर 12, शाम 5-9 बजे
बंदे महाकाली
इस मंदिर में आपको महाकाली के साथ-साथ मां दुर्गा के भी दर्शन हो जाएंगे। बंदे महाकाली मंदिर बैंगलुरु के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। वैसे तो आपने हर जगह महाकाली का रूप गुस्से वाला ही देखा होगा, लेकिन इस मंदिर में वह शांत और सुशील रूप में विराजित हैं। यहां आपको माता के 9 रूपों के दर्शन हो जाएंगे। बै
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों