Best places to visit in uttar pradesh on republic day: देश के लगभग हर हिस्से में गणतंत्र दिवस की तैयारी चरम पर है। देश की राजधानी दिल्ली में रिपब्लिक डे की तैयारी एक-दो सप्ताह पहले से ही शुरू हो जाती है, क्योंकि यहां होने वाली परेड पर सभी की नजर रहती है।
गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश का लगभग हर शहर देशभक्ति में रंग जाता है।
अगर आप भी उत्तर प्रदेश में किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों को बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने की बात होती है, तो सबसे पहले आगरा का नाम जरूर लिया जाता है। ताजमहल मौजूद होने के चलते आगरा को एक विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर ताजमहल के आसपास देशभक्ति का रंग देखा जा सकता है। इस खास मौके पर ताजमहल के आसपास की जगहों को तिरंगे से सजा दिया जाता है। आगरा में मौजूद आगरा फोर्ट को भी तिरंगे में रंग दिया जाता है। फोर्ट में शाम के समय लेजर शो का भी आयोजन होता है। आगरा में गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने के साथ-साथ बुलंद दरवाजा, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा और दयाल बाग मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Republic Day Weekend: 26 जनवरी को आजादी से जुड़ी इन ऐतिहासिक जगहों को करें एक्सप्लोर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऐसी कई ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहां हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक रिपब्लिक डे सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचते हैं। राजधानी में स्थित कई जगहों को भारतीय झंडे से रंग दिया जाता है।
गणतंत्र दिवस के मौके आप लखनऊ में स्थित बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, अम्बेडकर पार्क और मोती महल जैसी ऐतिहासिक जगहों पर गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने पहुंच सकते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर इन जगहों के आसपास हर तरफ भारतीय झंडा ही झंडा दिखाई देता है। कई जगहों पर विशेष कार्यक्रम भी होते हैं।
उत्तर प्रदेश का झांसी एक विश्व प्रसिद्ध शहर माना जाता है। यह ऐतिहासिक शहर भी माना जाता है। आपको बता दें कि यह शहर झांसी की रानी की 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक भूमिका के कारण प्रसिद्ध है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर झांसी में स्थित कई जगहों को भक्तिमय में रंग दिया जाता है। यहां स्थित झांसी फोर्ट के आसपास हजारों लोग गणतंत्र दिवस के मौके पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। झांसी में आप रानी महल, झांसी म्यूजियम, महा लक्ष्मी मंदिर, महाराजा गंगाधर राव की छतरी और गणेश मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
वैसे तो प्रयागराज धार्मिक आस्था के लिए पूरे भारत में एक प्रसिद्ध शहर माना जाता है, लेकिन इस शहर में स्थित चन्द्रशेखर आजाद पार्क भी एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल माना जाता है।
चन्द्रशेखर आजाद पार्क महान स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद को समर्पित है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके सम्मान मे इस पार्क में उनकी मूर्ति भी स्थापित है। गणतंत्र दिवस और अन्य विशेष मौके पर इस पार्क को आजादी के रंग में रंग दिया जाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: One day trip: एक दिन की ट्रिप में Delhi-NCR की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें
गणतंत्र दिवस के मौके पर कानपुर शहर में भी कुछ अधिक ही चहल-पहल रहती है। इस विशेष मौके पर कानपुर की कई गली, चौराहा और भवन को आजादी के रंग में रंग दिया जाता है।
गणतंत्र दिवस के मौके कानपुर में स्थित नाना राव पार्क, फूल बाग संग्रहालय, रानी लक्ष्मीबाई घाट, जैन ग्लास मंदिर, कमला रिट्रीट, एलेन फोरस्ट जू और मोती झील जैसी चर्चित और ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन जगहों पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-freepik, shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।