Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

पूर्वोत्तर भारत के ये खूबसूरत पहाड़ प्रकृति प्रेमियों के लिए हैं जन्नत

अगर आपको भी प्रकृति से बेहद ही लगाव है तो इस बार हिमाचल या उतराखंड नहीं बल्कि पूर्वोत्तर भारत के इन खूबसूरत पहाड़ों पर पहुंचें।  
Updated:- 2021-09-06, 11:44 IST
some beautiful mountains in northeast india

पूर्वोत्तर भारत यानि नॉर्थ-ईस्ट जो आज समूचे विश्व में प्राकृतिक अजूबों की भूमि के रूप में प्रसिद्ध है। सात राज्यों के समूह में यहां एक से एक बेहतरीन जगह, पहाड़, झरने, झील आदि दुनिया भर में फेमस हैं। मनोरम पहाड़ियों, घाटियों, जंगलों और बेहतरीन पहाड़ों को देखते हुए यक़ीनन कहा जा सकता है कि प्रकति प्रेमियों के किसी जन्नत से कम नहीं है। पूर्वोत्तर भारत दुनिया के सबसे खूबसूरत क्षेत्रों में से भी एक है, जो अपनी मनमोहक सुन्दरता से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि, दुनिया भर के सैलानियों को आकर्षित करता है। आज इस लेख में हम आपको पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत और चुनिन्दा पहाड़ो के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बार घूमने के बाद घर वापिस आना भूल जाएंगे, तो आइए जानते हैं।

माउन्ट पन्दिम/Mount Pandim

beautiful mountains in northeast india mout pandim inside

इस लेख की शुरुआत करते हैं सिक्किम में मौजूद माउन्ट पन्दिम पहाड़ से। पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पहाड़ों में शुमार माउन्ट पन्दिम एक हिमालय पर्वत है। लगभग 6 हज़ार में भी अधिक फीट की उंचाई पर मौजूद ये पहाड़ कई अद्भुत नज़रों को प्रस्तुत करता है। बर्फ से ढंका हुआ माउन्ट पन्दिम पहाड़ पर्यटकों के लिए भी किसी जन्नत से कम नहीं है। खासकर ये पहाड़ सैलानियों के बीच ट्रेकिंग के लिए बेहद ही प्रचलित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माउन्ट पन्दिम पहाड़ देश के सबसे उंचे पहाड़ों में से भी एक है।

इसे भी पढ़ें:नीरा वैली: भूटान और पश्चिम बंगाल के करीब मौजूद एक बेहतरीन नेशनल पार्क

जिमिगेला चूली/Gimmigela Chuli

beautiful mountains in northeast india pahundri inside

इससे पहले आपने कंचनजंगा पर्वत का नाम ज़रूर सुना होगा। आपको बता दें कि जिमिगेला चूली पहाड़ कंचनजंगा के आसपास के क्षेत्र में ही स्थित है। एक लेख के मुताबिक यहां कोई भी ट्रेकिंग के लिए हिम्मत नहीं करता है क्योंकि, हिमस्खलन के कारण यहां अनेको मौतों की कई घटनाएं सामने आई हैं। जिमिगेला चूली पहाड़ के आसपास मौजूद भूमि की हरियाली यक़ीनन किसी भी सैलानी का मन मोहने के लिए काफी है।(सिक्किम की 5 मशहूर झील)

पुहुन्द्री/Pauhunri

beautiful mountains in northeast india inside

पुहुन्द्री पहाड़ जिसे स्थानीय भाषा में कई लोग पुहनुरी पर्वत के नाम से भी जानते हैं। लगभग 7 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह भारत के सबसे सुन्दर और विशाल पहाड़ों में से एक है। इस पहाड़ को तीस्ता नदी की उत्पत्ति का प्रतिक भी माना जाता है। यह पहाड़ किसी भी मौसम में पर्यटकों के लिए मंत्रमुग्ध करने वाली सुन्दरता और अद्भुत नज़रों की पेशकश करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुहुन्द्री पहाड़ भारत और चीन के साथ अपनी सीमा को भी साझा करता है।

इसे भी पढ़ें:ये हैं भारत के पवित्र सरोवर, जहां स्नान करने पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु

काब्रु/kabru

beautiful mountains in northeast india kabru inside

नेपाल और भारत की सीमा पर मौजूद काब्रु पहाड़ हिमालय श्रंखला का एक आकर्षक पर्वत है। यहां हर साल लाखों देशी और विदेशी पर्यटक पहाड़ी परिवेश को देखने और घूमने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप सच में एक प्रकृति प्रेमी हैं, तो आपको काब्रु पहाड़ों पर घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए। लगभग 2 हज़ार में भी अधिक फीट की ऊंचाई पर काब्रु पहाड़ भारत के साथ-साथ नेपाल के लिए भी प्रमुख पर्यटक केंद्र है। जानकारी के लिए बता दें कि काब्रु पहाड़, हिमालय पर्वत रिज का एक हिस्सा है।(नॉर्थ ईस्ट के खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन)

यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।