herzindagi
baspa valley himachal pradesh travel guide

Himachal Pradesh Travel: हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह अद्भुत घाटी, कब पहुंच रहे हैं आप?

Famous Valley In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में ऐसी कई वैली मौजूद हैं, जहां एक बार घूमने के बाद व्यक्ति मंत्रमुग्ध हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको एक अद्भुत वैली के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-10-13, 17:16 IST

Famous Valley India: हिमाचल प्रदेश देश का एक ऐसा राज्य है, जहां हर कोई घूमने जाना चाहता है। खूबसूरत वादियां, बर्फ से ढके हसीन पहाड़, झील-झरने और रंग-बिरंगे फूलों की चादर से ढका हिमाचल प्रदेश अपने आप में एक हीरा है।

हिमाचल प्रदेश न केवल शिमला, कुल्लू-मनाली, डलहौजी या धर्मशाला के लिए ही जाना जाता है, बल्कि कई अद्भुत और मनमोहक वैली के लिए भी दुनिया भर में फेमस है।

हिमाचल प्रदेश में स्थित बसपा वैली भी एक बेहद ही शानदार और अद्भुत घाटी है। बसपा वैली की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां एक बार घूमने के बाद अन्य वैली को भूल जाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको बसपा वैली के बारे में बताने जा रहे हैं।  

बसपा वैली कहां है? (In Which State Is Baspa Valley located)

In Which State Is Baspa Valley located

बसपा वैली की खूबसूरती के बारे में जानने के बाद यह जान लेते हैं कि यह हिमाचल के किस जिले में मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बसपा वैली हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मौजूद है। किन्नौर जिले में मौजूद बसपा घाटी एक पर्वतीय घाटी है। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि बसपा वैली को कई लोग सांगला वैली के नाम से भी जानते हैं।   

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि ये वैली भी है फूलों की घाटी

बसपा घाटी की खासियत (Why Baspa Valley famous) 

Why Baspa Valley famous

बसपा घाटी खूबसूरती के मामले में किसी जन्नत से कम नहीं है। इस घाटी की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसके कई लोग हिमाचल प्रदेश का स्वर्ग भी मानते हैं। (हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगहें)

3 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद बस्पा घाटी कई अद्भुत नजारों के लिए जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बस्पा घाटी के बस्पा नदी बहती है, जिसके चलते इस घाटी की खासियत और भी अधिक बढ़ जाती है।

यह विडियो भी देखें

बसपा वैली में क्या देखें? (What Is The Baspa Valley famous For)

What Is The Baspa Valley famous For

बसपा घाटी किसी एक चीज के लिए नहीं बल्कि, कई हसीन और मनमोहक चीजों के लिए पूरे हिमाचल प्रदेश में फेमस है। बसपा घाटी और आसपास के इलाकों में ऐसी कई हसीन जगहें मौजूद हैं जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

बसपा नदी- बसपा घाटी की खूबसूरती को चार चांद लगाने वाली बसपा नदी के किनारे-किनारे घूमने का एक अलग ही मजा होता है। पानी की लहरें और शांत वातावरण के लिए बसपा नदी काफी फेमस है।

ट्रेकिंग- बसपा घाटी सिर्फ हसीन दृश्य के लिए भी नहीं, बल्कि बेहतरीन ट्रेकिंग के लिए भी जाना जाता है। अगर आप ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं, तो फिर घाटी किसी जन्नत से कम नहीं है।

सेब का बगीचा- बसपा घाटी सेब की खेती के लिए पूरे हिमाचल प्रदेश में फेमस है। ऐसे में अगर आप सेब के बागानों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यहां आपको पूरा मौका मिलेगा।

 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर को स्वर्ग बनाती लोलाब घाटी, कब पहुंच रहे हैं आप?

बसपा वैली कैसे पहुंचें? (Which Railway Station Is Near To Baspa Or Sangla Valley)  

Which Railway Station Is Near To Baspa Or Sangla Valley

बसपा वैली पहुंचना बहुत आसान है। इसके लिए आप दिल्ली से बस लेकर सीधा सांगला वैली पहुंच सकते हैं और सांगला वैली से लोकल टैक्सी लेकर बसपा घाटी जा सकते हैं। शिमला में सभी बस, टैक्सी या कैब लेकर बसपा घाटी जा सकते हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पास में कालका रेलवे स्टेशन है। कालका रेलवे स्टेशन बसपा घाटी की दूरी करीब 288 किमी है। बसपा घाटी के सबसे पास में जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा है। हवाई अड्डा से बसपा घाटी करीब 230 किमी है।   

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।