Travel Tips: उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि ये वैली भी है फूलों की घाटी

घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं। आज के समय में हर कोई किसी न किसी समय फूलों की वादियों में दोस्त, परिवार या फिर पार्टनर के साथ घूमना पसंद करता है। फूलों की वादियों में घूमने के लिए जैसे ही जिक्र होता है तो सबसे पहले ध्यान उतराखंड की तरफ जाती है। 'वैली ऑफ़ नेशनल पार्क' के नाम से प्रसिद्ध इस घाटी में घूमने के लिए हर साल हजारों सैलानी जाते हैं।
लेकिन, बहुत कम लोगों को यह मालूम है कि नॉर्थ-ईस्ट के राज्य सिक्किम में भी एक ऐसी जगह है जिसे भी 'फूलों की घाटी' के नाम से जाना जाता है। जी हां, सिक्किम के गंगटोक शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद है 'युमथांग घाटी', जिसे फूलों की घाटी के नाम से जाना जाता है। आज इस लेख में हम आपको इस घाटी के बारे में करीब से बताने जा रहे हैं, जहां आप भी घूमने के लिए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।
इसलिए फेमस है युमथांग घाटी

समुद्र तल से लगभग 3 हज़ार से अधिक की ऊंचाई पर मौजूद ये घाटी सिक्किम के साथ पूरे नार्थ-ईस्ट के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह किसी भी प्रकृति प्रेमियों और सैलानियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। युमथांग घाटी में लगभग 25 से अधिक फूलों की प्रजातियां पाई जाती है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से भी सैलानी आते हैं। यहां सबसे अधिक रोडोडेंड्रोन और बुरांश (एक तरह का फूल) फूलों को देखने का अनूठा संगम मिलता है। यहां ऐसे कई फूल भी होते हैं, जिन्हें औषधि के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड की ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशंस कर सकती हैं आपके सपनों को सच
घाटी की खूबसूरती
युमथांग घाटी खूबसूरती के मामले भी बेहतरीन है। इस घाटी के पास मौजूद उंचे-उंचे पहाड़ और घने जंगल सैलानियों को और भी अधिक आकर्षित करते हैं। इस घाटी के बगल में मौजूद तीस्ता नदी एक अद्भुत नज़ारा पेश करती है। वैली में ऐसे कई झरने भी मौजूद है जहां आप परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।(नुब्रा घाटी के बारे में जानें)
घाटी के आसपास घूमने की जगह

फूलों की वादियों में घूमने के साथ-साथ आप युमथांग घाटी के आसपास मौजूद कई बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। आप हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, हनुमान टोक और ताशी व्यू पॉइंट जैसी खूबसूरत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर घूमने के अलावा ट्रेकिंग और कैम्पिंग भी एन्जॉय करने के लिए यह जगह एक बेस्ट ऑप्शन है। आप जब भी घूमने के लिए यहां जाए तो कम से कम तीन से चार दिन का टिप्स ज़रूर बनाएं।
इसे भी पढ़ें:Uttarakhand Travel: इन भुतहा जगहों के बारे में क्या जानती हैं आप?
टाइमिंग और कब घूमने जाएं

इस घटी में घूमने के लिए आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच कभी भी जा सकते हैं। चीन सीमा के करीब होने के चलते कई बार यहां घूमने के लिए स्थानीय अधकारियों से परमिट भी लेनी पड़ती है। यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय फ़रवरी से लेकर जून तक माना जाता है। बहुत से लोगों का यह भी कहना है कि सितंबर से दिसंबर में भी घूमने के लिए यह जगह बेस्ट है। सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन लाचुंग रेलवे स्टेशन पहुंचकर आप ऑटो या कैब करके यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।(प्रकृति प्रेमियों का इंतजार करती बेहतरीन वादियां)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@bedouintravels.com,drivetonortheast.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
