herzindagi
baspa river origin and history

बेहद खास है बसपा नदी, उद्गम स्थान और इतिहास के बारे में जानें

अगर आप भी हिमाचल प्रदेश की प्रमुख नदियों में शामिल बसपा नदी के बारे में जानना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2023-03-05, 11:00 IST

हिंदुस्तान का प्राचीन इतिहास जब भी पढ़ा जाता है तो एक-दो चीजों का जिक्र हर बार किया जाता है। जी हां, भारत में मौजूद प्राचीन फोर्ट और महल के अलावा भारत की नदियों का जिक्र हर बार होता है। प्राचीन काल में जिस तरह नदियों के किनारे गांव या शहर हुआ करते थे आज भी उसका प्रमाण मिलता है। इसलिए भारतीय नदिया बहुत खास मानी जाती हैं।

आज के समय गंगा, यमुना, कावेरी, गोदावरी आदि कई भारत के लिए बेहद ही खास है। भारत में मौजूद दर्जनों नदियों में शामिल बसपा नदी भी हिमाचल प्रदेश के लिए बेहद ही खास है।

इस लेख में हम आपको बसपा नदी का इतिहास और उद्गम स्थान और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ भारत के लिए क्यों खास है वो बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

बसपा नदी का उद्गम स्थान

baspa river origin

बसपा नदी भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में बनाने वाली एक प्रमुख नदी है। यह नदी किन्नौर जिले में हिमालय की हिमानियों यानी ग्लेशियर से निकलती है। ग्लेशियर से निकलने के बाद हिमाचल ही पहाड़ियों से होती हुई यह नदी कई शहरों से गुजारती है। सर्दियों में के कारण यह नदी जम जाती है, लेकिन जैसे ही बर्फ पिघलने लगते हैं वैसे-वैसे नदी धरा तेज हो जाती है।

इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं काली नदी के उद्गम स्थल और इतिहास की कहानी

हिमाचल के लिए क्यों है बसपा नदी?

importance of baspa river

हिमाचल प्रदेश के लिए बसपा नदी बेहद ही खास है। जी हां, यह नदी सामरिक और पर्यटन के दृष्टी से बेहद ही खास है। आपको बता दें कि इसी नदी के किनारे बसपा घाटी मौजूद है जिसे कई लोग सांगला घाटी के नाम से ही जानते हैं।

बसपा/सांगला घाटी हिमाचल प्रदेश की सबसे सुंदर घाटियों में से एक है। इस घाटी में घूमने के लिए हर साल लाखों सैलानी पहुंचते हैं। सांगला घाटी सेब के बागान, झरने, बर्फ से ढके पहाड़ और तिब्बती संस्कृति के लिए पूरे देश में फेमस है। एक तरह से यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं है। (गौला नदी के उद्गम स्थल और इतिहास)

यह विडियो भी देखें

भारत-चीन के लिए क्यों खास है बसपा नदी?

know importance of baspa river

आपको बता दें कि बसपा नदी सिर्फ हिमाचल प्रदेश के लिए खास नहीं है, बल्कि यह भारत के लिए बेहद खास है। जी हां, यह एक ऐसी नदी है जो भारत और चीन (तिब्बत) के बॉर्डर पर मौजूद है। चुंग सखागो दर्रा घाटी के पास होने के चलते दोनों देश की नज़र इस नदी पर रहती है। इसके अलावा बॉर्डर पर मौजूद होने से चलते दोनों के लिए नदी का पानी भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:Highway, Freeway और Expressway के बीच क्या है अंतर? जानिए

know baspa river origin and history

बसपा घाटी/सांगला घाटी के आसपास घूमने की जगहें

अब तो आप जान ही चुके होंगे कि भारत और चीन के लिए यह नदी क्यों खास है। आपको यह भी बता दें कि बसपा घाटी में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और अद्भुत जगहें मौजूद है।

जी हां, यहां रुपिन दर्रा, बसपा नदी के किनारे में मौजूद राक्छम गांव, बौद्ध मठ और बेरिंग नाग मंदिर जैसी अन्य कई मनमोहक जगह मौजूद है। इसके अलावा यह घाटी ट्रैकिंग के लिए बेहद फेमस है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।