मिजोरम की खूबसूरत जगहों पर अब आप ट्रेन से सफर कर पाएंगी, क्योंकि मिजोरम की राजधानी आइजोल तक ट्रेन चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का काम पूरा हो गया है और जल्दी ही इसे यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन होने के बाद यात्री इससे सफर कर पाएंगे। अब मिजोरम घूमने का प्लान बना रहे लोग, यहां की खूबसूरत जगहें सर्च कर रहे हैं। क्योंकि, ट्रेन से सफर आसान होने की वजह से उनके लिए टूरिस्ट प्लेसिस पर घूमना आसान हो जाएगा। यहां ट्रेन 50 सुरंगों को पार करती हुई और 150 से ज्यादा पुलों से गुजरेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास की खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
गुवाहाटी से आइजोल घूम आएं
पहले लोगों को गुवाहाटी से आइजोल पहुंचने में 18 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब 12 घंटे में ही यात्री आइजोल पहुंच जाएंगे। क्योंकि, आइजोल तक रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां तक पहुंचने का सफर भी सस्ता होगा। यात्री 500 रुपये से भी कम रुपये में मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंच जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-मानसून में बेंगलुरु के पास ऐसी खूबसूरत जगहें बताएंगे, जिसे देखकर आप भी बना लेंगी घूमने का प्लान
आइजोल में घूमने की जगहें
डर्टलैंग हिल्स- आइजोल ट्रेन से जा रहे लोग घूमने के लिए डर्टलैंग हिल्स जा सकते हैं। यह प्राकृतिक सुंदरता और ऊंचाई से दिखने वाले शानदार व्यू शानदार होता है। खासकर सुबह-सुबह और सूर्यास्त के समय पर्यटकों को यहां जाना पसंद है। ट्रेकिंग और हाइकिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए यह जगह जन्नत है। बर्ड वॉचिंग और फोटोग्राफी के लिए भी लोग यहां जाते हैं।
खौह पाव फॉल्स
आइजोल घूमने गए हैं, तो आपको खौह पाव फॉल्स का नजारा देखने भी जरूर जाना चाहिए। यह आइजोल से लगभग लगभग 8 किमी दूर स्थित है। इसकी खासियत यह है कि यहां झरने का पानी दो बड़े झरनों से होकर एक चट्टान के छेद से गिरता है। ध्यान रखें कि यहां पहुंचने के लिए आपको मुख्य सड़क से झरने तक लगभग 500 मीटर का पैदल ट्रेक करना होगा। यह मिजोरम की खूबसूरत जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें-मानसून में बच्चों के साथ घूमने के लिए सेफ जगहें, बिना किसी टेंशन के परिवार के साथ जा सकती हैं आप
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों