चाय और मिल्क शेक्स की दीवानी हैं सुरभि ज्योति, समर सीज़न में कर रही हैं आम का इंतज़ार

टीवी शो ‘क़बूल है’ की ज़ोया याने सुरभि ज्योति ने अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीता है। बहुत ही कम समय में सुरभि ने अपने फैन्स की लिस्ट काफी लम्बी कर ली है। फैन्स इनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं और ख़ास कर यह कि रियल लाइफ में सुरभि कैसे रहती है, अपने फ्री टाइम पर वो क्या करती हैं.... और भी बहुत कुछ!
वैसे, अगर आप भी सुरभि के फैन हैं तो हमारी यह ख़ास रिपोर्ट आपके लिए ही है। हमसे ख़ास बातचीत के दौरान सुरभि ने अपनी रियल लाइफ के कई पन्ने खोलें। इस बातचीत में सुरभि ने फ़ूड को लेकर अपने प्यार के बारे में बहुत कुछ कहा। सुरभि ने बताया कि रियल लाइफ में वो फ़ूड से कितना प्यार करती हैं और उनके लिए आइडल डिनर और ब्रेकफास्ट क्या है।
Image Courtesy: @surbhijyoti/Instagram
ब्रेकफास्ट है ज़रूरी और यह चीज़ है सुरभि की फेवरेट
सुरभि ने बताया कि कुछ सालों पहले वो ब्रेकफास्ट को इतना ज़रूरी नहीं मानती थी मगर, धीरे धीरे उन्हें यह समझ में आने लगा कि यह आपके दिन का सबसे पहला और ज़रूरी Meal है और इसे आपको कभी अवॉयड नहीं करना चाहिए। सुरभि ने बताया कि उन्हें ब्रेकफास्ट में उबले अंडे या हाफ फ़्राय अंडे के साथ टोस्ट खाना पसंद है। उन्हें पोहे और उपमा जैसी चीजें भी ब्रेकफास्ट में बहुत पसंद है। सुरभि ने कहा कि उपमा तो उन्हें बहुत ज्यादा पसंद है और वो इसे सप्ताह में तीन से चार बार खाती हैं। उपमा में उन्हें कढ़ीपत्ते का तड़का बहुत अच्छा लगता है।
Read more: मूंगफली और पोहे वाले पकौड़े बनाना सीखें
Image Courtesy: @Surbhijyoti/Instagram
मिल्क शेक्स और चाय को कभी नहीं कहती ना
सुरभि ने बताया कि उन्हें हर तरह के मिल्क शेक्स पसंद है। चीकू और केले का मिल्क शेक उनके पसंदीदा मिल्क शेक्स हैं जो हर जगह आसानी से मिल जाते हैं और इसे घर पर बनाना भी मुश्किल नहीं है। सुरभि ने कहा कि मुझे ज्यूस कम और मिल्क शेक्स ज्यादा पसंद है और अब तो गर्मियों का सीज़न है अब तो आम भी आने वाले हैं और आमरस पिने के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूँ। आम खाने से बॉडी में ज्यादा हीट होती है इसलिए मुझे आमरस पीना पसंद है। सुरभि ने बताया कि वो पूरे समर सीज़न आमरस पीती हैं और इसे एक दिन भी मिस नहीं करती। फिलहाल वो आम के आने का इंतज़ार कर रही हैं। मिल्क शेक्स के अलावा सुरभि चाय को भी कभी ना नहीं कह पाती। “मुझे चाय बहुत पसंद है और इसकी क्रेविंग मुझे कभी भी और कहीं भी हो सकती है। मैं ऐसी चाय लवर हूँ जिसने बीच पर बैठ कर ज्यूस या नारियल पानी नहीं बल्कि चाय पी है” सुरभि ने कहा।
Read more: इंडो-वेस्टर्न लुक है सुरभि ज्योति का फेवरेट
Image Courtesy: @Surbhijyoti/Instagram
डिनर का मतलब है राइस!
सुरभि ने कहा कि उन्हें डिनर बिलकुल परफेक्ट पंजाबी तड़के का चाहिए होता है। उन्हें चावल बहुत पसंद है और डिनर में उनकी फेवरेट डिश है राजमा चावल! सुरभि ने कहा कि उनकी मां बहुत अच्छे राजमा बनाती है और इसलिए यह उनका फेवरेट हो गया है। सुरभि ने कहा कि मुंबई के रेस्तरां वैसे तो बहुत अच्छे हैं मगर यहाँ राजमा चावल अच्छे नहीं मिलते इसलिए वो कई बार अपनी मां से फ़ोन पर रेसेपी पूछती हैं और खुद राजमा बना लेती हैं।
Image Courtesy: @surbhijyoti/Instagram
स्ट्रीट फ़ूड के लिए बन जाती हैं चटोरी
सुरभि ने कहा कि मुंबई जैसे स्ट्रीट फ़ूड और कहीं नहीं है। सुरभि ने कहा कि यहाँ स्ट्रीट फ़ूड में कई वैराइटी है लेकिन उनका फेवरेट है ‘चाट’! सुरभि ने कहा कि मुझे पानी पूरी और दही वाले छोले-टिकिया बहुत पसंद है और मुंबई में यह बेस्ट होते हैं। छोटी सी जगह पर भी आपको गज़ब की चाट मिलेगी, मैं तो पूरी चटोरी हूँ और हर दूसरे या तीसरे दिन पानी पूरी खाती हूं।
सुरभि ने कहा कि उन्हें हेल्दी रहना पसंद है मगर, फ़ूड को लेकर उनका प्यार कभी कम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वो खूब खाती है और फिर खूब वर्कआउट करती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।