पोहा खाकर हो गई हैं bore तो अब घर में बनाए मूंगफली और पोहे वाले पकौड़े

पोहा खाने में ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि ये काफी हेल्दी भी होता है। नाश्ते के समय पोहा सबसे ज्यादा खाया जाता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि पोहे के पकौड़े भी बनाए जाते हैं और ये पकौड़े बनाने में आसान भी है।
पोहे के पकौड़े बनाने की ये रेसिपी अगर आपने एक बार बनानी सीख ली तो फिर आप हर बार पोहे के पकौड़े बनाकर ही खाएंगी और अपने मेहमानों को खिलाएंगी भी।
ये तो सब जानते हैं कि पोहा पचने में काफी आसान होता है और तल हुआ खाना पचने में ज्यादा समय लेता है इसलिए अगर आप पोहे से बने पकौड़े बनाकर खाएंगी और खिलाएंगी तो ये ना सिर्फ आपके स्वाद को बढ़ाएंगें बल्कि आपकी सेहत भी बनाएं रखेंगे। सेहत की चिंता करके आपको अपने स्वाद को कम करने की जरूरत नहीं है अगर आप पोहे खाते-खाते बोर हो चुकी हैं तो अब आप पोहे के बने पकौड़े भी बनाकर खा सकती हैं। वैसे इसमें अगर आप पोहे के साथ मूंगफली डालकर ये पकौड़े बनाएंगी तो ये और भी हेल्दी snacks बन जाएगा।

Photo: HerZindagi
पोहा पकौड़ा बनाने की सामग्री
- पोहा- 1 कप
- मूंगफली के दाने- 1 कप
- बेसन- 1 कप
- हरा धनिया- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
- धनिया पाउडर- ½ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
- हरी मिरच- 2-3 (बारीक कटे हुए)
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- पकौड़े तलने के लिए
Read more: खट्टी-मिट्ठी roasted चिवड़ा नमकीन को झटपट घर में बनाने की रेसिपी
पोहा पकौड़ा बनाने की विधि
मूंगफली वाला पोहा पकौड़ घर पर बनाने के लिए आप सबसे पहले सूखे पोहे में पानी डालकर उसे धो लें।
ऐसे बनाएं पकौड़े का बैटर
- इसके लिए, एक बड़े प्याले में बेसन लीजिए। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए। घोल की कन्सिस्टेन्सी एकदम पकौड़े के घोल जैसी होनी च़ाहिए। घोल को अच्छे से मिक्स करते हुए फैंट लीजिए ताकि इसमें गुठलियां न रहे और बिल्कुल चिकना घोल तैयार हो।
- घोल को फैंटने के बाद, इसमें सभी मसाले- धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नमक और हरा धनिया डाल लीजिए। सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और सही ढंग से फैंट भी लीजिए. अब तक पोहे भी फूलकर तैयार हो गए हैं।
- पोहे में से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए और इस बैटर में भीगे हुए पोहे डाल दीजिए। इसके बाद, मूंगफली के दाने भी डाल दीजिए और सही से मिला लीजिए। ज़रूरत हो, तो बैटर में थोड़ा सा पानी और मिला लीजिए. पकौड़े के लिए बैटर तैयार है। इस बैटर में ½ कप पानी का इस्तेमाल हुआ है।

Photo: HerZindagi
Read more: घर पर चटपटा गुजराती ढोकला बनाने की रेसिपी जानिए
ऐसे तलें पकौड़े
- पकौड़े तलने के लिए, गैस पर कढ़ाई में तेल गरम कर लीजिए। गरम तेल में एक पकौड़ा डालकर देखिए. पकौड़ा सिक रहा हो, तो जितने पकौड़े कढ़ाई में आ जाएं, उतने तलने के लिए डाल दीजिए. पकौड़ों को चम्मच या हाथ किसी से भी तोड़कर कढ़ाई में डाला जा सकता है। पकौड़ों को तलते समय आंच मध्यम-तेज रखिए।
- पकौड़ों को पलट-पलटकर अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। गोल्डन ब्राउन होने के बाद, पकौड़ों को नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए. एक बार के पकौड़े फ्राय होने में 6 से 7 मिनिट लगते हैं। इसी तरीके से बचे हुए बैटर से भी पकौड़े तलने के लिए कढ़ाई में डाल दीजिए। इन पकौड़ों के गोल्डन ब्राउन होते ही गैस बंद कर दीजिए और पकौड़ों को उसी प्लेट में निकाल लीजिए।
गरमागरम क्रिस्पी पोहा-मूंगफली पकौड़े बनकर तैयार हैं। इन पकौड़ों को कसूंदी और टमेटो सॉस के साथ परोसिए और मज़े लेते हुए खाइए।
Tips: हरे धनिये की जगह आप कसूरी मेथी का भी उपयोग कर सकते हैं। आंच को मध्यम से थोड़ा ज्यादा ही रखिए, एकदम तेज आंच पर पकौड़े मत सेकिए।
सब्जियों के पकौड़ो की तुलना में ये पकौड़े ठंडे होने के बाद भी क्रिस्पी लगते हैं। पकौड़ों को और मसालेदार बनाने के लिए, इन पर 1 चुटकी चाट मसाला डालकर मिक्स कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।