इन 3 चीजों से हर दिन अलग-अलग बनाएं नाश्ता, यहां देखें पूरे हफ्ते का Menu

महिलाएं सुबह उठते ही सबसे पहले किचन में नाश्ता बनाने जाती हैं, लेकिन रोज वही पोहा, उपमा और पराठा बनाकर आप भी बोर हो गई हैं, तो कुछ नई डिशेज आपके काम आएंगी।
Updated:- 2026-06-12, 18:58 IST
7 days different breakfast ideas with bread rava and rice flour

हर दिन अलग-अलग नाश्ता क्या बनाया जाए, महिलाओं के लिए यह सबसे बड़ा सवाल होता है। केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोग एक ही नाश्ता रोज-रोज खाकर बोर हो जाते हैं। आज नाश्ते में क्या बनाया जाए? यह सवाल अगर हर दिन कोई करता है, तो सबसे ज्यादा गुस्सा आता है। जब परिवार के हर सदस्य की पसंद अलग-अलग हो, फिर तो नाश्ता बनाना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी पूरे हफ्ते अलग-अलग नाश्ता बनाना चाहती हैं, त आज के इस आर्टिकल में हम आपको 7 दिन का मेन्यू बताएंगे।

सोमवार को बनाएं चावल के आटे का चीला

हफ्ते की शुरुआत आप चावल के आटे से चीला बनाकर कर सकती हैं। बेसन का चीला रोज खाकर बोर हो गई हैं, तो आपको यह चीला एक बार बनाना चाहिए। इसे बनाने का प्रोसेस भी उतना ही आसान होता है। आटे में बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च साथ में मिला दें और जैसे आप बेसन का घोल बनाती हैं, ठीक उसी तरह चावल का भी बनाएं।

Indian breakfast recipes

मंगलवार को बनाएं ब्रेड पिज्जा

हफ्ते के दूसरे दिन आप कुछ टेस्टी खाना चाहती हैं, जो चीज ब्रेड पिज्जा भी बना सकती हैं सकती है। अगर यह बनाने में आपको मुश्किल हो रहा है, तो आप सेंडविंच बना लें। प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और स्वीट कॉर्न के साथ इसे तैयार करेंगी, तो यह बहुत ज्यादा स्वाद लगेगा। यह कम समय में तैयार होने वाला यह नाश्ता है, जिसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती।

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में बनाएं ये 4 तरह के यूनिक क्रिस्पी पकौड़े

Weekly breakfast menu

बुधवार को चावल के आटे से अप्पे बनाएं

बुधवार को नाश्ते में आप कुछ हेल्दी खा सकती हैं। चावल के आटे के अप्पे सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए दही में कद्दूकस की हुई गाजर, प्याज और धनिया के साथ मसाले मिला लें। अब इसे आटे में मिलाकर घोल तैयार करें। इसके बाद पैन में हल्का-हल्का तेल लगाएं बैटर डालकर पका लें। इसे बनने में समय भी नहीं लगेगा और खाने में भी स्वाद लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Leftover Khichdi Recipe: बची हुई खिचड़ी से मिनटों में बनाएं क्रिस्पी मसाला बॉल्स, यहां पढ़ें आसान रेसिपी 

Healthy breakfast options

गुरुवार को बनाएं ब्रेड पोहा

इसके लिए आपको ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेना है। इसके बाद जैसे आप पोहा तैयार करती हैं, ठीक उसी तरह तेल में प्याज, टमाटर और मसाले डालकर पका लें। इसके बाद कटे हुए ब्रेड डालें और मिला लें। अब ढककर पका लें। इस तरह ब्रेड पोहा बनकर तैयार है।

Rice flour breakfast dishes

शुक्रवार को बनाएं सूजी वेजिटेबल उत्तपम

शुक्रवार को आप हेल्दी नाश्ता बना सकती हैं। इसके लिए आप सूजी का उत्तपम बना सकती हैं। सूजी में दही और थोड़ा पानी मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इसके बाद इसमें सब्जियां मिलाएं। अब तवे पर हल्का तेल लगाकर इसे दोनों तरफ से सेक लें। इस तरह यह कम समय में आसानी से बन जाएगा।

Semolina breakfast recipes

शनिवार को बनाएं सूजी ढोकला

शनिवार के नाश्ते के लिए आप सूजी ढोकला भी बना सकती हैं। अगर आपको स्टीम्ड नाश्ता पसंद है, तो आप इसे बना सकती हैं। इसके लिए आपको सूजी में दही मिलाकर घोल तैयार करना है, इसके बाद लास्ट में ईनो डालें। इसे स्टीमर में 15 से 20 मिनट तक पकाएं और लास्ट में हरी मिर्च और करी पत्ते का तड़का डालें।

Quick breakfast ideas for family

रविवार को बनाएं ब्रेड कटलेट

रविवार के दिन पूरा परिवार घर पर रहता है, तो नाश्ता में कुछ अच्छा खाने का मन करता है। अगर आप चाहती हैं की कुछ टेस्टी खाया जाए, तो आप ब्रेड कटलेट खा सकती हैं। इसे बनाने के लिए ब्रेड और आलू की जरूरत होती है।

Variety breakfast meal plan

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnifc, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।