Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:52 PM IST

Leftover Khichdi Recipe: बची हुई खिचड़ी से मिनटों में बनाएं क्रिस्पी मसाला बॉल्स, यहां पढ़ें आसान रेसिपी 

घर में बची हुई खिचड़ी को फेंकने की बजाय आप उससे एक स्वादिष्ट और क्रिस्पी स्नैक तैयार कर सकते हैं। मसाला खिचड़ी बॉल्स स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान हैं। आइए आपको बताते हैं बची खिचड़ी से मसाला बॉल्स बनाने की आसान रेसिपी।  
Updated:- 2026-06-10, 11:06 IST
image
Sakhi

रोजमर्रा की भागदौड़ में कई बार ऐसा होता है कि घर में बना खाना बच जाता है और अगले दिन उसे खाने का मन नहीं करता। खासकर खिचड़ी, जिसे लोग अक्सर दोबारा खाने से बचते हैं और अंत में उसे फेंक देते हैं। लेकिन अब आपको बची हुई खिचड़ी को बेकार समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान सामग्री की मदद से आप इसे एक स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक में बदल सकती हैं।

बची हुई खिचड़ी से तैयार होने वाली मसाला खिचड़ी बॉल्स स्वाद और टेक्सचर का बेहतरीन मेल हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये बॉल्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी। शाम की चाय के साथ परोसने के लिए यह एक परफेक्ट स्नैक है। इतना ही नहीं, यह रेसिपी फूड वेस्टेज कम करने का भी एक शानदार तरीका है।

अगर आप रोज़ एक जैसी रेसिपी से बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो यह डिश आपके लिए बिल्कुल सही है। आइए रेडिसन ब्लू, नई दिल्ली के एग्जीक्यूटिव शेफ पंकज झा से जानते हैं मसाला खिचड़ी बॉल्स बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी, जो मात्र 20 मिनट में तैयार हो जाती है।

  • कुल समय-20 मिनट
  • सर्विंग- 2
  • मेन इंग्रीडिएंट- खिचड़ी

khichdi recipe

आवश्यक सामग्री

बची हुई खिचड़ी,1/4 कप बेसन, 1/4 कप बारीक कटा प्याज, 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट, 2 टीस्पून बारीक कटी हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून बारीक कटा धनिया, नमक स्वादानुसार, 1 टीस्पून तिल, तलने के लिए कैनोला ऑयल

यह भी पढ़ें- रात की बची हुई मूंग दाल की खिचड़ी से तैयार करें स्वादिष्ट स्नैक्स, नाम सुनते ही आ जाएगा पानी

विधि

  • एक बाउल में सारी सामग्री को लेकर एक साथ मिलाएं।
  • इसके बाद इसे बॉल्स का शेप दें। आप चाहें तो आप इसे अपने अनुसार आकार दे सकती हैं।
  • कड़ाही में तेल को गर्म करें और इसमें बॉल्स को सुनहरा होने तक तल लें।
  • प्लेट पर एब्ज़ॉर्बेंट पेपर बिछाएं। इस पर फ्राइड बॉल्स को निकालें।
  • मसाला खिचड़ी बॉल्स को आप गर्मागर्म चाय और खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

शेफ टिप्स

इसकी स्टफिंग में कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज मिलाएं। इससे पकौड़े ज्यादा टेस्टी बनेंगे।

अगर आपके घर में भी कभी खिचड़ी बच जाती है तो आप यहां बताई रेसिपी से एक टेस्टी स्नैक तैयार कर सकती हैं और अपने टी टाइम में स्वाद का तड़का जोड़ सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

प्रस्तुति : गीतांजलि

Images: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।