Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:55 PM IST

स्नैक्स में तड़का लगाने वाली टोमेटो केचप की उलझी हुई कहानी नहीं जानते होंगे आप

टोमेटो केचप हमारी थाली का एक अहम हिस्सा है, पर कभी आपने सोचा है कि इसे पहली बार किसने बनाया था और कैसे हर स्नैक्स के साथ इसे खाया जाने लगा? आइए जानते हैं, इससे जुड़े रोचक तथ्य।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-07, 13:50 IST
history of tomato ketchup in hindi

बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, अंडा, पराठा, मोमोज...नाम जुड़ते ही जाएंगे, पर शायद ही कोई ऐसा स्नैक्स होगा, जिनके साथ टोमेटो केचप ना खाया जाए...। कुछ व्यंजन तो ऐसे हैं जिनका स्वाद बिना टोमेटो केचप के बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। इसकी मौजूदगी हर चीज को चटपटा और स्वादिष्ट बना देती है। कई लोग तो खाना बनाने में भी केचप का इस्तेमाल कर लेते हैं। 

पर केचप खाते वक्त आपके मन में यह सवाल आया है कि आखिर सबसे पहले किसने बनाई थी? या किसने स्नैक्स के साथ टोमेटो केचप सर्व करने के बारे में सोचा? अगर हां, तो आज हम अपनी सीरीज 'किस्से पकवानों के' में टोमेटो केचप का इतिहास और थाली का हिस्सा बनने तक का सफर बनाते हैं। आइए जानते हैं टोमेटो केचप की कहानी से जुड़े किस्से क्या-क्या हैं। 

क्या है टोमेटो केचप? 

Kisse ketchup ke

टोमेटो केचप टमाटर से बनाया गया पेस्ट है। इसे बनाने के लिए भरपूर मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। पर इसमें भरपूर मात्रा में चीनी होती है, जिसका नियमित रूप से सेवन करने से वजन अधिक बढ़ सकता है। हालांकि, अब तो हर स्वाद में केचप मार्केट में मिलने लगा है।

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानती हैं भारत की स्वीट डिश मालपुआ का दिलचस्प इतिहास

केचप में टमाटर नहीं होते थे इस्तेमाल 

आपको जानकर हैरानी होगी कि केचप में टमाटर का ही इस्तेमाल नहीं किया जाता था। जी हां, 1800 के शुरुआती दौर में केचप को मशरूम और मछली डालकर बनाया जाता था। ऐसा इसलिए क्योंकि यह वक्त टमाटर को जहरीला बना जाता था। लोगों को लगता था कि टमाटर खाने से हेल्थ को काफी नुकसान होता है। 

केचप को माना जाता था औषधि

How to make perfect tomato ketchup

क्या औषधि...ऐसा कैसे हो सकता है, पर यकीन मानिए हम सच कह रहे हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब टोमेटो केचप को दवा के रूप में बेचा जाTomato ketchup history

वैसे तो टोमेटो केचप को बनाने का सबका तरीका अलग-अलग होता है। पर ज्यादातर टोमेटो केचप टमाटर की ग्रेवी, शुगर, विनेगर और मसालों को डालकर बनाया जाता है। केचप को गाढ़ा बनाने के लिए इसमें कई लोग कॉर्न सिरप या सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं। वैसे आप शुगर का इस्तेमाल कम करके नमक डाल सकते हैं।  

 

तो कैसी लगी केचप की दिलचस्प कहानी? यह हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।