साल 1977 से दुनियाभर में 1 अक्टूबर का दिन World Vegetarian Day के नाम से सेलिब्रेट किया जाता है। ये कदम नॉर्थ अमेरिकन सोसइटी की तरफ से सबसे पहले उठाया गया था जिसे साल 1978 में इंटरनेशनल वेजिटेरियन युनियन की तरफ से भी समर्थन मिला। वर्ल्ड वेजिटेरियन डे के खास मौके पर जानिये वर्ल्ड के बेस्ट वेजिटेरियन रेस्टोरेंट कौन से हैं और कहां हैं।
सरावना भवन होटल दुनिया का सबसे मशहूर वेजिटेरियन रेस्टोरेंट है। इंडिया में इस रेस्टोरेंट की 33 ब्रांच हैं। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, लंदन, फ्रांस, जर्मनी, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, अमेरिका और मिडल ईस्ट में इसकी 47 और ब्रांच भी हैं। 1981 में पी. राजागोपाल ने इसकी सबसे पहली ब्रांच खोली थी। यहां साउथ इंडियन वेजिटेरियन खाना परोसा जाता है।
कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज के पास बना ग्रीन्स रेस्टोरेंट भी वेजिटेरियन रेस्टोरेंट है। अमेरिका के इस वेजिटेरियन रेस्टोरेंट को कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। ये रेस्टोरेंट साल 1979 में खुला था। इस रेस्टोरेंट की खास बात ये है कि यहां सिर्फ फ्रेश ऑर्गेनिक प्रोडक्ट ही यूज़ किए जाते हैं जो the organic Green Gulch Farm Zen Center से आते हैं।
माओज़ वेजिटेरियन #falafel फास्ट फूड रेस्टोरेंट है। यहां सिर्फ वेजिटेरियन खाना ही मिलता है। साल 1991 में ऐम्स्टर्डैम में इज़राइल के एक कपल ने इस रेस्टोरेंट की शुरूआत की थी। अब इसकी ब्रांच यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, वॉशिंगटन डी. सी. न्यू जर्सी, बार्कले, कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, फ्रांस, स्पेन, ब्राज़िल में कई जगह है। यहां के फ्रेश जूस बहुत फेमस हैं। इसके अलावा इस रेस्टोरेंट के Maoz Falafel Sandwich और Maoz Falafel Salad Box भी बहुत पॉपुलर हैं।
द पिटमेट वेजिटेरियन होटल बिर्मिंघम 1898 से है। इस रेस्टोरेंट का सी साइड पास्ता और फ्रूट केक वर्ल्ड पॉपुलर हैं।
इस वेजिटेरियन रेस्टोरेंट की शुरूआत साल 1984 में मलेशिया से हुई। अब इसकी ब्रांच ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और इंडिया में भी है। अन्नालक्ष्मी रेस्टोरेंट को बेस्ट साउथ इंडियन रेस्टोरेंट का अवार्ड भी मिल चुका है। इस रेस्टोरेंट में शुद्ध शाकाहारी खाना ही परोसा जाता है।
Read more: इंडिया के 7 sweet dishes जो घोलते हैं देश की हवा में मिठास