5 Minute Hacks: होली में पूरे दिन पकौड़े-गुजिया तलने के बाद कोयले जैसी काली हो गई है कड़ाही? इन ट्रिक से चांदी जैसा चमका सकती हैं आप

होली का दिन खाने-पीने और खूब मस्ती करने का दिन होता है। किचन में कुछ न कुछ पूरे दिन बन रहा होता है। कभी सुबह के नाश्ते के लिए ब्रेक पकोड़े और चाय बन रही होती है, तो कभी लंच के लिए पूरियां बनाई जा रही होती हैं। कई घरों में मेहमानों का आना-जाना भी लगा रहता है, इसलिए किचन में काम लगभग पूरे दिन चलता रहता है। ऐसे में जब कढ़ाई में बार-बार तेल गर्म होता है, तो उसकी सतह पर कालापन आना शुरू हो जाता है। तलने और पकाने की वजह से उस पर तेल की मोटी परत आने लगती है। अब त्योहार की मस्ती और मेहमानों की खातिरदारी होने के बाद अगले दिन कढ़ाई के हाल पर ध्यान जाता है। असली परेशानी तब शुरू होती है, जब इसे साफ करने के लिए आपको घंटों तक रगड़ना पड़े। अगर आपके घर की कढ़ाई का भी कुछ ऐसा ही हाल है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कढ़ाई साफ करने के लिए कुछ घरेल नुस्खें बताएंगे।
मिट्टी से इस तरह करें साफ
- इसके लिए पहले आपको कढ़ाई में से तेल को अच्छे से साफ कर लेना है।
- अब कढ़ाई को हल्का गीला कर लें।
- इसके बाद उस पर दरदरी मिट्टी लगाएं, आप चूल्हे की राख भी डाल सकती हैं।
- इसे कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें।
- अब आपको स्क्रबर या नारियल के जूट से इसे रगड़ना है।
- बिना कोई साबुन का इस्तेमाल करे ही आप कढ़ाई को अच्छे से चमका सकती हैं।
- लास्ट में इसे साफ पानी से धो लें।
- इस तरह आसानी से कढ़ाई पहले जैसी चमक जाएगी।
- यह किचन हैक्स आपके काम को आसान बना देंगे।
इसे भी पढ़ें- महंगे लिक्विड नहीं, अब कॉफी से दूर होगी बर्तनों की चिपचिपाहट; आजमाएं यह अनोखा नुस्खा
नींबू और गर्म पानी
- इसके लिए पहले आपको कढ़ाई से सारा तेल निकालने के बाद इसे गैस पर चढ़ा देना है।
- कढ़ाई में पानी भरकर इसमें नींबू का रस मिलाएं और गर्म करें।
- जब पानी उबलने लगे, तो इसमें जमा काला निशान गर्म पानी की वजह से ढीला हो जाएगा।
- इसके बाद संभालते हुए कढ़ाई का पानी गिराएं और इसे ठंडे से पानी एक बार धोएं।
- इसके बाद मिट्टी लगाएं और स्कब्रर की मदद से रगड़ें।
- आप देखेंगी की काली कढ़ाई आसानी से साफ होने लगी है।
नमक और नींबू
- कढ़ाई अगर बहुत ज्यादा काली हो गई है, तो इसे पानी में डालने से पहले नींबू का यूज करें
- नींबू पर नमक लगाकर कढ़ाई पर रगड़े।
- नमक दरदरा होता है, इसलिए इससे कढ़ाई पर रगड़न होती है।
- इसे 3 से 4 मिनट तक रगड़ने के बाद ऐसी ही छोड़ दें।
- इससे नींबू और नमक कढ़ाई पर जम जाएंगे।
- इसके बाद कोई भी डिटर्जंद पाउडर लेकर कढ़ाई पर डालें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर स्क्रब की मदद से 5 मिनट बाद रगड़ें।
- आप देखेंगी की कढ़ाई आसानी से साफ हो रही है।
- यह कढ़ाई साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें- Cooking Hacks: डीप फ्राई करते समय न करें ये गलतियां, इन टिप्स से पकौड़े-समोसे नहीं सोखेंगे ज्यादा तेल
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।