Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

महंगे लिक्विड नहीं, अब कॉफी से दूर होगी बर्तनों की चिपचिपाहट; आजमाएं यह अनोखा नुस्खा

यह लेख बर्तनों से तेल और मसाले की जिद्दी चिपचिपाहट हटाने के लिए कॉफी के इस्तेमाल का अनोखा नुस्खा बताता है। कॉफी के अम्लीय और खुरदुरे गुण ग्रीस व जली हुई परत को आसानी से हटाते हैं, साथ ही दुर्गंध भी दूर करते हैं। 
Updated:- 2026-02-27, 17:23 IST
coffee uses

अक्सर किचन में जब हम खाना बनाते हैं तो बर्तनों में तेल और मसाले की ऐसी जिद्दी परत जम जाती है, जिसे साधारण डिशवॉश या महंगे लिक्विड जेल से नहीं धोया जा सकता। खासतौर पर तब जब पराठे वाली कड़ाही या नॉनवेज बनाना हो। ऐसे में चिपचिपाहट को दूर करना एक चुनौती बन जाती है। अगर आप भी केमिकल्स से भरे महंगे क्लीनर पर पैसे खर्च करके थक चुकी हैं तो बता दे कि आपकी किचन में रखा कॉफी का डब्बा आपके बेहद काम आ सकता है। जी हां, यह सुनने में आपको थोड़ा अलग लग सकता है, लेकिन कॉफी न केवल एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक है बल्कि यह एक शक्तिशाली क्लीनिंग एजेंट भी है। इसके इस्तेमाल से आप अपने बर्तनों की सफाई बेहद आसानी से कर सकती हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बर्तनों को धोने में कॉफी कैसे आपके काम आ सकती है। पढ़ते हैं आगे...

कॉफी का क्यों करें इस्तेमाल?

बता दें, कॉफी के अंदर एसिडिक गुण होते हैं और यह थोड़ा दरदरा भी होता है। ऐसे में बर्तनों की सतह को नुकसान न पहुंचाकर यह जमी ग्रीस, जली हुई परत और तेल को आसानी से काट देता है। 

coffee clean (2) 

वहीं, काफी में एक बेहतरीन डिओडोराइजर भी होता है, जो बर्तनों से आने वाली खाने की गंदी महक को पूरी तरह खत्म कर सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

आप बर्तनों को चमकाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो से तीन चम्मच कॉफी लें और उसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाएं। अब पेस्ट को जली हुई कड़ाही पर लगाएं। अब एक साधारण स्पंज की मदद से बर्तनों को हल्के हल्के हाथों से रगड़ें। कॉफी के छोटे-छोटे कण स्क्रब की तरह काम करेंगे और गंदगी को हटा देंगे। स्क्रब करने के बाद बर्तनों को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें -Winter Kitchen Hack: ठंड में बर्तन धोने के 4 'स्मार्ट और आसान हैक्स', झटपट होंगे साफ

नोट - लोहे की कड़ाही और स्टील के पतीले के लिए यह बेहद ही रामबाण नुस्खा है। यह लोहे पर जमी जंग को हटाने में भी आपके बेहद काम आ सकता है।

 coffee clean (3)

नॉन-स्टिक कोटिंग वाले बर्तनों पर इसे बहुत जोर से न रगड़ें, क्योंकि इसके कण कोटिंग को हल्का नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगली बार जब बर्तनों की चिकनाई आपको परेशान करे, तो कॉफी का यह अनोखा नुस्खा जरूर आजमाएं।

इसे भी पढ़ें - क्लिनिंग टिप्‍स: प्‍लास्टिक के बर्तनों में लगे दाग और आने वाली महक को ऐसे करें गायब

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।