herzindagi
, lakshadweep food and culture in hindi

पीएम मोदी के बाद आप भी बना रहे हैं  Lakshadweep जाने का प्लान, तो इन फूड्स को जरूर करें ट्राई

प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप जानें और मालदीव विवाद के बाद हर कोई वहां जानें की सोच रहे हैं। ऐसे में वहां पहुंचने से पहले वहां के फेमस फूड्स के बारे में जरा जान लें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-11, 12:01 IST

प्रधानमंत्री के लक्षद्वीप जाने के बाद काफी सुर्खियों में बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बी टाउन के सेलिब्रिटी भी अब Lakshadweep जाने का प्लान कर रहे हैं। खूबसूरत बीच की तस्वीरों के बाद अब हर कोई फॉरेन ट्रिप के बजाए भारत में ही स्थित लक्षद्वीप जाने का मन बना रहे है। सोशल मीडिया में हर कहीं लक्षद्वीप की ही बात हो रही है,यदि आप भी इस वेकेशन में लक्षद्वीप जाने का मन बना रहे हैं, तो वहां के सुंदर नजारा का मजा लेने के अलावा वहां के फूड कल्चर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। समुद्री भोजन की थाली कहे जाने वाले लक्षद्वीप में कुछ ऐसे फेमस फूड्स मिलते हैं, जिसे आपको वहां जरूर ट्राई करना चाहिए।

ऑक्टोपस फ्राई

ऑक्टोपस फ्राई लक्षद्वीप में मिलने वाली बहुत ही फेमस डिश है। बेबी ऑक्टोपस को फ्राई कर हरी मिर्च, लहसुन और नमक के साथ पकाया जाता है। इसमें बेहतरीन फ्लेवर और खुशबू के लिए मालाबार की खास मसालों से सॉस बनाकर डाला जाता है।

Mousse Cavaab

मुस कबाब सी एरिया में पसंद किए जाने वाले फेमस फूड में से एक है, जिसे बिना हड्डी वाली मछली से तैयार किया जाता है। नारियल, हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, इलायची और लौंग से पेस्ट तैयार कर मछली को मैरीनेट कर इस Mousse Cavaab को पकाया जाता है।

मालाबार पराठा

 food you should try in lakshadweep

सीफूड खाने के शौकीन हैं तो लक्षद्वीप जरूर जाएं और वहां मिलने वाले स्वादिष्ट मालाबार पराठा जरूर ट्राई करें। वैसे तो साउथ इंडिया में डोसा और अप्पम ज्यादा फेमस है, लेकिन लक्षद्वीप जाएं तो मालाबार के उत्कृष्ट मसालों से तैयार और लच्छा पराठा की तरह दिखने वाले इस मालाबार पराठा का स्वाद जरूर चखें।

इसे भी पढ़ें: लाल चींटी की चटनी से लेकर काले चावल तक, उड़ीसा के इन 7 प्रोडक्ट्स को मिला GI टैग 

मछली पकौड़ा

यह विडियो भी देखें

भारतीय लोग चाहे जहां भी हो वे पकोड़े और भजिया खाना पसंद करते हैं। लक्षद्वीप में मिलने वाली फेमस स्ट्रीट फूड में से एक मछली पकोड़ा को जरूर ट्राई करें। बिना हड्डी वाली मछली को नमक के साथ मैरीनेट कर बेसन और हल्दी के घोल में डुबोकर इसे तला जाता है।

मछली टिक्का

lakshadweep food menu

जिन्हें मछली या सीफूड पसंद है उन्हें लक्षद्वीप में मिलने वाली मछली टिक्का काफी पसंद आ सकता है। मछली को पानी में धोकर साफ किया जाता है, फिर उसे लहसुन, अदरक, लौंग, नमक और मिर्च के साथ मैरीनेट कर तंदूर या ग्रिल में सेंक कर परोसा जाता है।

इसे भी पढ़ें: देश के अलग-अलग हिस्सों में पी जाती हैं ये विंटर ड्रिंक्स, आप ट्राई करना ना भूलें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram and Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।