फ्रिज से नहीं निकलेगा एक भी कॉकरोच अगर करेंगी ये 3 काम

इस मौसम में नमी के कारण कई तरह के कीड़े-मकोड़े पैदा हो जाते है खासकर कॉकरोच। कॉकरोच ज्यादातर उन जगहों पर होते हैं, जहां खाने-पीने की चीजें मौजूद होती हैं जैसे- डाइनिंग टेबल, पेंट्री, किचन और रेफ्रिजरेटर आदि।
हालांकि, घर के किसी भी कोने में हुए कॉकरोच को आसानी से साफ किया जा सकता है, मगर फ्रिज में हुए कॉकरोच साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज में कई खाने-पीने की चीजें स्टोर होती हैं, जिसे कॉकरोच दूषित करके छुप जाते हैं।
इसलिए यह पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि कॉकरोच कहा से आ रहे हैं और दवा डालने के बाद यह खत्म हुए या नहीं। अगर आप भी फ्रिज में होने वाले कॉकरोच से परेशान हैं, तो आपके लिए नींबू का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आप फ्रिज को साफ करने के लिए नींबू को इन 3 तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं।
नींबू और बेकिंग सोडा
सामग्री
- नींबू का रस- 5 चम्मच
- बेकिंग सोडा- 3 चम्मच
- पानी- 1 कप
कैसे करें इस्तेमाल?
- आप फ्रिज से कॉकरोच को साफ करने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले एक बाउल लें और इसमें बेकिंग सोडा, नींबू, पानी डालकर एक स्मूथ मिश्रण बना लें।
- फिर इसे अच्छी तरह से मिलाएं और एक स्प्रे बोतल में डालकर इस्तेमाल करें।
- मगर इस स्प्रे को इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले सारा खाना निकाल लें और फ्रिज के हर कोने में स्प्रे करें।
- स्प्रे करने के बाद आप फ्रिज को लगभग आधे घंटे के लिए बंद कर दें और फिर साफ पानी से धो लें।
इसे ज़रूर पढ़ें-फ्रिज साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स
नींबू और फिनाइल की गोली
सामग्री
- नींबू का रस- 5 चम्मच
- फिनाइल- 4 की गोली
- विनेगर- 5 चम्मच
बनाने का तरीका
- इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में नींबू का रस डालें और फिनाइल की गोली भिगोकर रख दें।
- जब गोली नींबू के रस में अच्छी तरह से घुल जाए तो आप इसमें विनेगर डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- अब फ्रिज को खाली करें और इसे स्प्रे बोतल में डालकर फ्रिज को साफ करें। (नींबू के रस को स्टोर करने के हैक्स)
नींबू और नीम का तेल
सामग्री
- नींबू का रस- 5 चम्मच
- नीम का तेल- 1 कप
- गुनगुना पानी- 1/2 कप
इसे ज़रूर पढ़ें-Refrigerator Cleaning Tips: अपनी सेहत के साथ फ्रिज की सेहत का यूं रखे ध्यान
बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले आप एक बाउल में नींबू का रस, नीम का तेल और गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर बोतल में डालें और फ्रिज को अच्छी तरह से साफ कर लें। (ओवन साफ करने के हैक्स)
- जब फ्रिज साफ हो जाए तो साफ पानी से फ्रिज को साफ कर लें।
- आप यह नुस्खा तब तक अपनाएं जब तक फ्रिज से कॉकरोच साफ न हो जाएं।
आप इन तरीकों से फ्रिज से कॉकरोच को साफ कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। अगर आपको लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।